एचआर कंसल्टेंसी मर्सर (HR consultancy Mercer) द्वारा किए गए सर्वेक्षण के अनुसार, देश की वित्तीय राजधानी और हिंदी फिल्म नगरी मुंबई अभी भी प्रवासियों के लिए देश का सबसे महंगा city बना हुआ है। मर्सर के 2024 कॉस्ट ऑफ लिविंग(Cost of Living survey)सर्वेक्षण के अनुसार, व्यक्तिगत देखभाल, ऊर्जा और उपयोगिताओं, परिवहन और आवास किराये के मामले में मुंबई काफी महंगा city है।
दुनियां सबसे मंहगा city कौन ?
वैश्विक स्तर पर हांगकांग ने सबसे महंगे शहर के रूप में अपना स्थान बरकरार रखा है।देश की वित्तीय राजधानी और हिंदी फिल्म उद्योग का घर मुंबई कई पायदान ऊपर चढ़कर महंगा हो गया है। ऐसा ही कुछ दिल्ली हाल दिल्ली का भी है।सूची में मुंबई 11 पायदान ऊपर चढ़कर 136वें स्थान पर पहुंच गया है, जबकि दिल्ली चार पायदान ऊपर चढ़कर 164वें स्थान पर पहुंच गया है। इसके विपरीत, चेन्नई पांच पायदान नीचे चढ़कर 189वें स्थान पर आ गया है, बेंगलुरु छह पायदान नीचे चढ़कर 195वें स्थान पर आ गया है और हैदराबाद 202वें स्थान पर बना हुआ है। इस बीच, पुणे आठ पायदान ऊपर चढ़कर 205वें स्थान पर पहुंच गया है और कोलकाता चार पायदान ऊपर चढ़कर 207वें स्थान पर पहुंच गया है। एशिया में सर्वेक्षण किये गये स्थानों में मुंबई 21वें सबसे महंगे शहर के रूप में है, जबकि दिल्ली 30वें स्थान पर है।
वैश्विक स्तर पर भारत के लिविंग स्टाइल में लचीलापन
मर्सर के इंडिया मोबिलिटी लीडर राहुल शर्मा ने कहा, वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बावजूद, भारत ने हमारे 2024 के जीवन-यापन लागत सर्वेक्षण में लचीलापन दिखाया है। भले ही मुंबई की रैंकिंग में वृद्धि हुई है, लेकिन भारतीय शहरों की समग्र सामर्थ्य वैश्विक प्रतिभाओं को आकर्षित करने के उद्देश्य से बहुराष्ट्रीय संगठनों या भारतीय कंपनियों के लिए एक महत्वपूर्ण आकर्षण बनी हुई है। घरेलू मांग और एक मजबूत सेवा क्षेत्र द्वारा संचालित हमारी मजबूत अर्थव्यवस्था वैश्विक प्रतिभाओं के लिए एक स्थिर वातावरण प्रदान करती है। जैसे-जैसे वैश्विक आवास लागत और मुद्रास्फीति बढ़ती है, भारत की विकास कहानी और जीवन स्तर में सुधार इसे अंतर्राष्ट्रीय असाइनमेंट के लिए एक आकर्षक गंतव्य बनाता है।
भारत के किस city में क्या मंहगा ?
दिल्ली में आवास किराये में सबसे अधिक वृद्धि देखी गई, जहाँ प्रवासियों के लिए 12-15 प्रतिशत की वृद्धि हुई। रिपोर्ट में कहा गया है कि मुंबई में 6-8 प्रतिशत, बेंगलुरु में 3-6 प्रतिशत और पुणे, हैदराबाद और चेन्नई में 2-4 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई।मुंबई में परिवहन लागत, जिसमें ऑटोमोबाइल और ऑटो पार्ट्स शामिल हैं, सबसे महंगी है, उसके बाद बेंगलुरु का स्थान है। दूसरी ओर, कोलकाता में दूध और डेयरी उत्पाद, ब्रेड उत्पाद, पेय पदार्थ, तेल, फल और सब्ज़ियाँ सबसे किफ़ायती दामों पर उपलब्ध हैं, पुणे दूसरे स्थान पर है। शराब और तम्बाकू उत्पाद दिल्ली में सबसे कम महंगे हैं। पर्सनल केयर उत्पादों के मामले में मुंबई सबसे महंगा है, उसके बाद चेन्नई और कोलकाता सबसे सस्ता है। ऊर्जा और उपयोगिता लागत मुंबई में सबसे अधिक है, उसके बाद पुणे का स्थान है।
दुनियां में कौन महंगा, कौन है सस्ता ?
वैश्विक स्तर पर, जीवन-यापन की लागत के मामले में शीर्ष पांच city की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हांगकांग पहले स्थान पर बना हुआ है, उसके बाद सिंगापुर, ज्यूरिख, जिनेवा, बेसल, बर्न, न्यूयॉर्क सिटी, लंदन, नासाउ और लॉस एंजिल्स का स्थान है।