जमाल मुसियाला और इल्के गुंडोगन के बेहतरीन प्रदर्शन कए चलते जर्मनी ने स्टटगार्ट एरिना में अपने ग्रुप ए मैच Germany vs Hungary में हंगरी को 2-0 से हरा दिया। मुसियाला ने मैच के 22वें मिनट में जर्मनी को 1-0 से आगे कर दिया फिर 67वें मिनट में इल्के गुंडोगन के गोल से टीम जीत गई।
Germany vs Hungary पहले हाफ का खेल
Germany vs Hungary खेल में इल्के गुंडोगन ने हंगरी बॉक्स के अंदर मुसियाला को एक बेहतरीन गेंद डाली और बाद में जर्मनी को ड्राइविंग सीट पर लाने के लिए एक बेहतरीन शॉट लगाया। हंगरी को भी पहले हाफ में दो से अधिक करीबी मौके मिले, लेकिन वे इसका फायदा उठाने में नाकाम रहे। लेकिन मुसियाला ने मैच के 22वें मिनट में जर्मनी को 1-0 से आगे कर दिया।
दूसरे हाफ में क्या हुआ
दूसरे हाफ में इल्के गुंडोगन ने जर्मनी की बढ़त को दोगुना कर दिया और टीम ने आसानी से जीत हासिल कर ली। मैक्सिमिलियन मिटेलस्टेड ने 67वें मिनट में इल्के गुंडोगन को एक बेहतरीन क्रॉस दिया और बाद में गेंद को आराम से नेट में डाल दिया। इस हाफ में भी हंगरी कुछ नहीं कर पाया।