David Johnson Died : भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और कर्नाटक के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज डेविड जॉनसन का 52 साल की उम्र में निधन हो गया है। जॉनसन ने गुरुवार सुबह बेंगलुरु में अंतिम सांस ली।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में David Johnson ने किया भारत का प्रतिनिधित्व
16 अक्टूबर 1971 को जन्मे डेविड जॉनसन ने 1990 के दशक में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 1996 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया और अपने करियर में कुल मिलाकर केवल दो टेस्ट मैच खेले। जॉनसन ने अपना आखिरी टेस्ट मैच 1996 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डरबन में खेला था उन्होंने कई घरेलू प्रतियोगिताओं में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 1995-96 के रणजी ट्रॉफी सत्र में आया।
पूर्व खिलाड़ियों और अधिकारियों ने अपनी संवेदना व्यक्त की
David Johnson के आकस्मिक निधन से भारतीय क्रिकेट समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है। भारत के पूर्व मुख्य कोच अनिल कुंबले और बीसीसीआई सचिव जय शाह दिवंगत क्रिकेटर को श्रद्धांजलि देने वालों में शामिल हैं। डेविड जॉनसन गुरुवार सुबह बेंगलुरु में अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए। उनके असामयिक निधन से क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई है, कई पूर्व खिलाड़ियों और अधिकारियों ने अपनी संवेदना व्यक्त की है।