Hathras News Live : उत्तर प्रदेश के हाथरस के रतिभानपुर में सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई, जिससे 100 लोगों* की दर्दनाक मौत हो गई और कई महिलाएं और बच्चे घायल हो गए। घायल महिलाओं और बच्चों को एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि भगदड़ भोले बाबा के सत्संग के अंत में हुई। मरने वालों में अधिकतर महिलाएं शामिल हैं। मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है, क्योंकि लगातार घायलों को अस्पताल लाया जा रहा है। एटा मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने पुष्टि की है कि जब भगदड़ हुई, उस समय सिकंदराराऊ में एक धार्मिक सभा या उत्सव चल रहा था।
* संख्या आधिकारिक नहीं है ये मीडिया रिपोर्ट्स से प्राप्त आंकड़ें है।