Bihar Bridge Collapses : सहरसा में एक और पुल ढहा, तीन सप्ताह में 13वीं दुर्घटना

पटना। बिहार में बुधवार को सहरसा जिले के महिषी गांव में आज सुबह पुल ढह (Bridge Collapses) गया। पिछले तीन सप्ताह में राज्य में यह 13वीं ऐसी घटना है। अतिरिक्त कलेक्टर (सहरसा) ज्योति कुमार ने कहा, यह एक छोटा पुल या पुलिया हो सकती है। जिला अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। हम घटना के बारे में अधिक जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुल ढहने से किसी के घायल होने या मौत की कोई खबर नहीं है।

Bridge Collapses मामले में सीएम ने 15 इंजीनियरों को किया निलंबित

पिछले सप्ताह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को राज्य के सभी पुराने पुलों का सर्वेक्षण करने तथा उन पुलों की पहचान करने का निर्देश दिया था जिनकी तत्काल मरम्मत की आवश्यकता है। इसके साथ साथ उन्होंने बिहार सरकार ने सिवान, सारण, मधुबनी, अररिया, पूर्वी चंपारण और किशनगंज सहित विभिन्न जिलों से हाल ही में हुई पुल ढहने (Bridge Collapses) की घटनाओं के सिलसिले में कम से कम 15 इंजीनियरों को निलंबित कर दिया है।

ये भी पढ़ें : NEET UG पर शीर्ष अदालत की एक और तारीख, जानिए क्यों सुप्रीम कोर्ट के फैसले में हो रही है देरी ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *