भीषण गर्मी से पर्यावरण की चिंता हो या फिर पेड़ पौधे से प्यार हो अब पेड़ लगाने के लिए सरकार आपको पौधे भी देगी और उस पर सब्सिडी भी। बिहार सरकार कृषि वानिकी योजना के तहत सिर्फ 10 रुपये में पौधे दे रही है। आप अपनी पसंद का कोई भी पौधा चुन सकते हैं, वो भी सिर्फ 10 रुपये में। साथ ही अगर आप इन पौधों को 3 साल तक जीवित रख पाते हैं, तो सरकार आपको प्रति पौधा 60 रुपये सब्सिडी आपके बैंक खाते में वापस कर देगी।
किसानों के लिए दो योजनाएं
इस बारे में जानकारी देते हुए वनकर्मी एस.आई. प्रेम कुमार ने बताया कि पर्यावरण एवं वन विभाग द्वारा प्रबंधित मिथिला वन प्रमंडल, दरभंगा रेंज के अंतर्गत किसानों के लिए दो तरह की योजनाएं हैं। एक है कृषि वानिकी योजना, जो बेहतरीन है। इस योजना के तहत किसान सिर्फ 10 रुपये में कोई भी पौधा ले सकते हैं। किसान अपने खेतों की मेड़ों पर इन्हें लगा सकते हैं, जिससे न केवल पर्यावरण संरक्षण होगा बल्कि उनकी आय भी बढ़ेगी।
ये भी पढ़ें : Accident : BUS और टैंकर के बीच टक्कर में 18 यात्रियों की दर्दनाक मौत जबकि 19 अन्य घायल
60 रुपए की सब्सिडी
नर्सरी उच्च गुणवत्ता वाले और मूल्यवान पौधे उपलब्ध कराती है। वर्ष 2019-20 में उन्होंने पोपलर या कदम जैसी तेजी से बढ़ने वाली लोकप्रिय पौधों की प्रजाति ली। ये पौधे तेजी से बढ़ते हैं और जल्दी लाभ देते हैं। अगर आपके द्वारा लिए गए पौधे 3 साल तक 50% की दर से जीवित रहते हैं, तो सरकार प्रति पौधे 60 रुपए की सब्सिडी देगी, जो आपके बैंक खाते में जमा हो जाएगी।