Maharashtra MLC Election : कांग्रेस के विधायकों की क्रॉस वोटिंग से NDA के सभी उम्मीदवार जीते, MVA के खाते में भी 2 सीट

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बाद शुक्रवार को महाराष्ट्र विधानसभा में MLC Election के लिए मतदान हुआ। शाम 4 बजे तक 100% मतदान हो चुका था और अब नतीजे घोषित हो चुके हैं जिसमें NDA के सभी उम्मीदवार जीत गए हैं।

MLC Election : 11 सीटों पर उम्मीदवार 12 उम्मीदवार

विधान परिषद की 11 सीटों को लेकर सियासी घमासान के बीच विधान परिषद के लिए वोटिंग हुई, जिसमें 12 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। एक तरफ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने 9 उम्मीदवार मैदान में उतारे, वहीं विपक्षी दल इंडिया ब्लॉक ने 3 उम्मीदवार उतारे।

MLC Election : चुनाव में ये जीते

  • भाजपा

1. अमित गोरखे – 26 वोटों से जीते
2. पंकजा मुंडे – 26 वोटों से जीते
3. परिणय फुके – 26 वोटों से जीते
4. योगेश तिलेकर – 26 वोटों से जीते
5. सदाभाऊ खोत – जीते

  • एनसीपी (अजित पवार गुट)

1.राजेश विटेकर – 23 वोटों से जीते
2. शिवाजीराव गर्जे – 24 वोटों से जीते

  • शिवसेना (शिंदे गुट)

1. भावना गवली- 24 वोटों से जीते
2. कृपाल तुमाने – 24 वोटों से जीते

  • शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट )

1. मिलिंद नार्वेकर – जीते

  • कांग्रेस

1. प्रज्ञा सातव – 25 वोटों से जीते

कांग्रेस के विधायकों ने किया क्रॉस वोटिंग

ज्ञात हो कि कांग्रेस के 7-8 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की, जिससे कांग्रेस के वोटों में विभाजन हुआ। शरद पवार गुट अजित पवार गुट के वोटों को विभाजित नहीं हुआ। इसी तरह, यूबीटी शिंदे सेना के वोटों को विभाजित नहीं कर सकी। महायुति (महागठबंधन) द्वारा मैदान में उतारे गए 9 उम्मीदवारों में से सभी ने जीत हासिल की है। महा विकास अघाड़ी के 3 उम्मीदवारों में से 2 ने जीत हासिल की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *