Bihar : NDA में सब कुछ ठीक है ? जीतन राम मांझी के तंज के बाद नीतीश के करीब पर ED का रेड

पटना। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद बीजेपी के लिए मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही। पार्टी के आंतरिक परिस्थिति के साथ साथ गठबंधन में भी सब कुछ ठीक नहीं होने के कई संकेत हैं। उत्तरप्रदेश के बाद बिहार में बीजेपी एक बार फिर से संकट में हैं। हालांकि बिहार में यह संकट पार्टी के सहयोगियों के साथ रिश्ते को लेकर उत्पन्न हुई हैं। दो दिन पहले जीतन राम मांझी के सख्त तेवर और अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी IAS अफसर पर ईडी की रेड को लेकर गठबंधन में दरार की खबरें मिल रही हैं। इसके अलावा राज्य में कांवड़ मार्ग मामला और राज्य को विशेष राज्य का दर्जा और विशेष पैकेज की उम्मीदों की मांगों पर राज्य में NDA में दकरार की खबरों की हवा मिल रही हैं।

NDA में सहयोगियों के निशाने पर नीतीश

कांवर यात्रा को लेकर यूपी में शुरू हुई सियासत, उत्तराखंड के रास्ते बिहार तक पहुंची। इस विवाद पर बीजेपी को अपने सहयोगियों का समर्थन बिहार में भी नहीं मिला। एक तरफ जहां जदयू ने उत्तरप्रदेश सरकार के फैसले पर अपना पक्ष रखते हुए बचती दिखी,तो 2 जुलाई से शुरू हो रहे लोकसभा के बजट सत्र के दौरान केंद्र सरकार से विशेष राज्य की दर्जा और पैकेज की मांग भी कर डाली।

ये भी पढ़ें : Bihar Legislative Council : भाजपा ने की मानसून सत्र से पहले नेताओं और सचेतकों की सूची जारी

HUM और BJP साथ साथ

उधर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा प्रमुख जीतन राम मांझी और जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के रिश्तों में करवाहट एक बार फिर देखने को मिला। केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए हमला किया और अपने अस्तित्व और पार्टी की भूमिका पर नीतीश कुमार के पुराने बयान को लेकर हमला किया। इसके साथ साथ मांझी में राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी मजबूत हिस्सेदारी के भी संकेत दिए। नीतीश पर तंज कसते मांझी बीजेपी पर विह्वल होते दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *