स्पोर्ट्स डेस्क । Paris Olympics खेलों के उद्घाटन समारोह से पहले रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक नीता अंबानी बुधवार को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) की सदस्य के रूप में चुनी गईं। इससे पहले वो पहली बार 2016 में रियो डी जेनेरियो ओलंपिक खेलों के दौरान इस प्रतिष्ठित संस्था के सदस्य चुनी गई थी।
Paris Olympics के लिए चुनी गई IOC की सदस्य
पेरिस में आयोजित IOC के 142वें सत्र में नीता अंबानी को भारत का प्रतिनिधि चुने जाने के लिए 100% वोट मिले। एक बार फिर से संस्था की सदस्य चुने जाने पर नीता अंबानी ने कहा,अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सदस्य के रूप में फिर से चुने जाने पर मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं। मैं अध्यक्ष थॉमस बाक और सभी आईओसी सदस्यों को मुझ पर उनके भरोसे और विश्वास के लिए आभार व्यक्त करती हूं। उन्होंने आगे कहा, यह पुनर्निर्वाचन न केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि वैश्विक खेल क्षेत्र में भारत के बढ़ते प्रभाव की मान्यता भी है। मैं इस खुशी के पल को हर भारतीय के साथ साझा करती हूं और भारत और दुनिया भर में Olympics आंदोलन को मजबूत करने के हमारे प्रयासों को जारी रखने की आशा करती हूं।
ये भी पढ़ें : Paris Olympics 2024 : तीरंदाज और नौकायन खिलाड़ी खेल गांव पहुंचने वाले पहले भारतीय
भारत की पहली महिला IOC सदस्य
ज्ञात हो की पहली बार 2016 में रियो डी जेनेरियो Olympics खेलों के दौरान उन्हें सदस्य के रूप में चुना गया था।नीता अंबानी भारत की पहली महिला IOC सदस्य के रूप में चुनी गई थी। अक्टूबर 2023 में मुंबई में 40 से अधिक वर्षों में पहला IOC सत्र आयोजित करने का श्रेय दिया जाता है।
(क्रेडिट : मीडिया इनपुट )