स्पोर्ट्स डेस्क। पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने अर्जेंटीना के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ के साथ अपने दूसरे मैच को खत्म किया। पुरुष हॉकी पूल बी के इस मैच में, कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने खेल के अधिकांश समय में पिछड़ने के बाद 58वें मिनट में भारत के लिए बराबरी का गोल किया।
30वें मिनट में गोल के बाद 58 वें मिनट में भारत की वापसी
भारत ने पूरे मैच में अधिक बॉल पोजेशन हासिल किया और 10 पेनल्टी कॉर्नर अर्जित किए, लेकिन केवल एक को गोल में बदल पाया। इस बीच, न्यूजीलैंड की टीम भी अपने चार पेनल्टी कॉर्नर से गोल करने में विफल रही। मैच का पहला क्वार्टर गोल रहित रहा। अर्जेंटीना ने दूसरे क्वार्टर में पहला गोल किया, जिसमें लुकास मार्टिनेज ने 30वें मिनट में गोल किया। भारत के लिए यह गोल अप्रत्याशित था क्योंकि गेंद नेट में जाने से पहले भारतीय गोलकीपर श्रीजेश के पास से गुजरी। श्रीजेश के अच्छे प्रयास के बावजूद, वह गोल को रोक नहीं पाए।
ये भी पढ़ें: Manu Bhaker : गीता से मिली प्रेरणा से मनु ने साधा पेरिस ओलंपिक में निशाना
भारतीय टीम का अगला मैच 30 जुलाई को आयरलैंड से भिड़ेंगी
हार के खतरे के बीच कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने चौथे क्वार्टर में दो मिनट शेष रहते पेनाल्टी कॉर्नर पर बहुप्रतीक्षित गोल करके स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इस गोल पर अर्जेंटीना ने रेफरल लिया, लेकिन रेफरी ने भारत के पक्ष में फैसला सुनाया। इस तरह भारत 58 मिनट तक पिछड़ने के बाद ड्रॉ हासिल करने में सफल रहा। भारत और अर्जेंटीना के बीच यह दूसरा ड्रॉ मैच था। पेरिस ओलंपिक में अब तक भारतीय हॉकी टीम अपराजित है। भारत ने इससे पहले टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया था। भारतीय हॉकी टीम का अगला मैच 30 जुलाई को आयरलैंड के खिलाफ होना है।
(क्रेडिट : मीडिया इनपुट )