Paris Olympics : जानिए कैसा रहा पेरिस ओलंपिक 2024 के तीसरे दिन भारत का प्रदर्शन

स्पोर्ट्स डेस्क। पेरिस ओलंपिक 2024 के तीसरे दिन से सभी भारतीय टीम के खिलाड़ियों का प्रदर्शन अलग अलग खेलों में ऐसा रहा।

  • टेबल टेनिस

महिला एकल राउंड ऑफ 32 मैच में मनिका बत्रा बनाम पृथिका पावड़े।

  • तीरंदाजी

धीरज बोम्मादेवरा, प्रवीण जाधव और तरुणदीप राय की भारतीय पुरुष टीम तुर्की के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में हार गई।

ये भी पढ़ें : India at Paris Olympics : 58वें मिनट में हरमनप्रीत के गोल से भारत और अर्जेंटीना 1-1 की बराबरी पर

  • बैडमिंटन

लक्ष्य सेन ने पुरुष एकल ग्रुप स्टेज मैच में जूलियन कैरगी को 21-19, 21-14 से हराया।

  • हॉकी

पेरिस ओलंपिक में भारत और अर्जेंटीना ने पुरुषों के पूल मैच में 1-1 से ड्रॉ खेला।

  • निशानेबाजी

अर्जुन बाबूता पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल फाइनल में चौथे स्थान पर रहे।
मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक के लिए क्वालीफाई किया। रिदम सांगवान और अर्जुन सिंह चीमा 10वें स्थान पर रहे।
रमिता 10 मीटर एयर राइफल फाइनल में सातवें स्थान पर रहीं।

  • बैडमिंटन

अश्विनी पोनप्पा और तनिषा क्रैस्टो महिला युगल ग्रुप मैच में जापान की नामी मात्सुयामा और चिहारू शिदा से 21-11, 21-12 से हार गईं।

(क्रेडिट : मीडिया इनपुट )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *