Digital Transactions : भारत का सालाना डिजिटल ट्रांजैक्शन 35% ; अगस्त के पहले दिन UPI से ₹86,207 करोड़ का भुगतान

नई दिल्ली। भारत की स्वदेशी भुगतान प्रणाली UPI की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। 1 अगस्त को यूपीआई के माध्यम से कुल ₹86,207.47 करोड़ का लेनदेन हुआ, जिसमें 49.27 करोड़ का ट्रांजैक्शन हुआ। यह जानकारी नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NCPI) ने दी।

UPI से सालाना ट्रांजैक्शन 35%

NCPI ने एक अन्य आंकड़ा जारी कर बताया था कि जुलाई में यूपी  लेनदेन की राशि ₹20.64 लाख करोड़ थी। UPI से होने वाली ट्रांजैक्शन में हर साल होने वाले वाली यह वृद्धि करीब 35% है। ज्ञात हो कि जून में कुल ₹20.07 लाख करोड़ का ट्रांजैक्शन हुआ था। मासिक आधार पर, यूपीआई ट्रांजैक्शन में 4% की वृद्धि हुई, जुलाई में यह कुल 14.44 बिलियन तक पहुंच गया, जबकि जून में 13.89 बिलियन था। जुलाई में, दैनिक लेनदेन की औसत संख्या 46.6 करोड़ थी, और जून में 46.3 करोड़ थी। जुलाई में औसत दैनिक लेनदेन मूल्य ₹66,590 करोड़ था। ये आंकड़े देश भर में डिजिटल भुगतान के बढ़ते चलन को दर्शाते हैं।

RBI का प्रतिदिन एक बिलियन का लक्ष्य

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मुद्रा और वित्त रिपोर्ट (2023-24) में कहा गया है कि भारत के तेज़ डिजिटल बुनियादी ढांचे, फिनटेक पारिस्थितिकी तंत्र और सहायक नीतिगत माहौल ने इसे वैश्विक स्तर पर सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली डिजिटल अर्थव्यवस्थाओं में से एक बना दिया है। UPI की शुरुआत ने खुदरा भुगतान में क्रांति ला दी है, जिससे लेनदेन में काफ़ी तेज़ी आई है। डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI) ने लाखों लोगों के जीवन को बदल दिया है, हर महीने 6 मिलियन नए UPI उपयोगकर्ता जुड़ रहे हैं। इस उछाल का श्रेय UPI के साथ RuPay क्रेडिट कार्ड के एकीकरण और अंतर्राष्ट्रीय बाज़ारों में UPI के विस्तार को जाता है। NPCI ने निकट भविष्य में प्रतिदिन एक बिलियन UPI ​​लेनदेन हासिल करने का लक्ष्य रखा है।

(क्रेडिट- मीडिया इनपुट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *