स्पोर्ट्स डेस्क। (Hockey Olympics)पेरिस ओलंपिक 2024 के पुरुष हॉकी क्वार्टर फाइनल में भारत के अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश के शानदार प्रदर्शन से पेनल्टी शूटआउट में ग्रेट ब्रिटेन को भारत ने 4-2 हरा शानदार जीत हासिल किया । भारतीय टीम लगभग 42 मिनट तक पिछड़ रही थी, लेकिन मध्यक्रम के 10 खिलाड़ियों ने पूरे मैच में योद्धाओं की तरह संघर्ष किया और पेनल्टी तक मुकाबला भारत के नाम किया। भारतीय पेनल्टी लेने वालों ने शूटआउट में अपना संयम बनाए रखा और अपने मौकों को भुनाया, लेकिन श्रीजेश एक बार फिर भारत की महान दीवार साबित हुए और उन्होंने कुछ बेहतरीन गोल बचाए।इससे पहले, ली मॉर्टन ने हाफ टाइम में ग्रेट ब्रिटेन के लिए बराबरी का गोल करके स्कोर 1-1 कर दिया।
(क्रेडिट-मीडिया इनपुट )