Paris Olympics में भारत के हाथ से फिसला गोल्ड मेडल , ओलंपिक से बाहर हुई wrestler Vinesh Phogat 

स्पोर्ट्स डेस्क। पेरिस ओलंपिक के पहलवानी खेलों में महिलाओं की 50 किग्रा स्पर्धा के सेमीफाइनल 5-0 से जीत दर्ज कर फाइनल में पहुंची Vinesh Phogat ओलिंपिक मुकाबले से डिसक्वालीफाई हो गई हैं। जिसके बाद वो न केवल फाइनल से बाहर हुई हैं, बल्कि मेडल से भी चूक गईं।

भारतीय ओलंपिक संघ ने दी जानकारी

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को अधिक वजन के कारण महिला कुश्ती 50 किलोग्राम से अयोग्य घोषित कर दिया गया। भारतीय ओलंपिक संघ ने जानकारी साझा की कि यह खेदजनक है कि भारतीय दल Vinesh Phogat को महिला कुश्ती 50 किग्रा वर्ग से अयोग्य घोषित करने की खबर साझा कर रहा है। रात भर टीम द्वारा किए गए बेहतरीन प्रयासों के बावजूद, आज सुबह उनका वजन 50 किग्रा से कुछ ग्राम अधिक पाया गया। दल द्वारा इस समय कोई और टिप्पणी नहीं की जाएगी। भारतीय दल आपसे विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करता है

खबर अपडेट हो रही है….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *