NIRF ने जारी की देश के शीर्ष संस्थानों की सूची, जानिए कौन कॉलेज और विश्वविधालय है भारत में नंबर 1

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 12 अगस्त 2024 को सभी श्रेणियों के लिए भारत के शैक्षणिक संस्थानों के लिए रैंकिंग की घोषणा की। शीर्ष शैक्षणिक संस्थानों की पूरी सूची आधिकारिक वेबसाइट nirfindia.org पर उपलब्ध है। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री इसकी घोषणा की। इस दौरान शिक्षा राज्य मंत्री सुकांतो मजूमदार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद कार्यक्रम में मौजूद थे।

NIRF Ranking में ये संस्थान रहें शीर्ष पर

NIRF रैंकिंग सूची 16 विभिन्न श्रेणियों के लिए जारी की गई है। इस वर्ष तीन नई श्रेणियां- राज्य विश्वविद्यालय, कौशल विश्वविद्यालय और मुक्त विश्वविद्यालय जोड़े गए हैं। शीर्ष श्रेणी में आईआईटी मद्रास शीर्ष पर है, दूसरे स्थान पर IISC बेंगलुरु तथा तीसरे स्थान पर IIT बॉम्बे है। इंजीनियरिंग श्रेणी में IIT Madras फिर से शीर्ष स्थान पर है, उसके बाद IIT दिल्ली दूसरे और आईआईटी बॉम्बे तीसरे स्थान पर है।चिकित्सा श्रेणी में AIMS दिल्ली शीर्ष स्थान पर है, PGIMER चंडीगढ़ दूसरे स्थान पर है तथा क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर तीसरे स्थान पर है।

16 श्रेणियों में शिक्षण संस्थानों का वर्गीकरण

NIRF ने उच्च शिक्षण संस्थानों को 16 श्रेणियों के तहत सूचीबद्ध किया है। जिसमें समग्र, विश्वविद्यालय, चिकित्सा, इंजीनियरिंग, प्रबंधन, कानून, वास्तुकला कॉलेज, अनुसंधान संस्थान, फार्मेसी, दंत चिकित्सा, कृषि और संबद्ध क्षेत्र, नवाचार, राज्य विश्वविद्यालय, मुक्त विश्वविद्यालय और कौशल विश्वविद्यालय । इन सभी संस्थानों को शिक्षण, सीखना और संसाधन, अनुसंधान और पेशेवर अभ्यास, स्नातक परिणाम, आउटरीच और समावेशिता, और धारणा के अनुसार रैंक किया जाता है।

पूरी लिस्ट देखिए 

Top 10 medical colleges in India : भारत के शीर्ष मेडिकल कॉलेज

  • AIIMS, New Delhi
  • PGIMER, Chandigarh
  • Christian Medical College, Vellore
  • National Institute of Mental Health and Neuro Sciences (NIMHANS) Bangalore
  • Jawaharlal Institute of Post Graduate Medical Education and Research
  • Sanjay Gandhi Postgraduate Institute of Medical Sciences
  • Banaras Hindu University
  • Amrita Vishwa Vidyapeetham
  • Kasturba Medical College, Manipal
  • Madras Medical College and Government General Hospital, Chennai

Top colleges in India : भारत के शीर्ष कॉलेज

  • Hindu College, Delhi
  • Miranda House, Delhi
  • St. Stephen’s College, Delhi
  • Rama Krishna Mission Vivekananda Centenary College, Kolkata
  • Atma Ram Sanatan Dharm College, Delhi
  • St. St. Xavier’s College, Kolkata
  • PSGR Krishnammal College for Women, Coimbatore
  • Loyola College, Chennai
  • Kirori Mal College, Delhi
  • Lady Shri Ram College for Women, Delhi

Top Engineering College : शीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेज

  • IIT Madras
  • IIT Delhi
  • IIT Bombay
  • IIT Kanpur
  • IIT Kharagpur
  • IIT Roorkee
  • IIT Guwahati
  • IIT Hyderabad
  • NIT Tiruchirappalli
  • IIT-BHU Varanasi

Top management institutes : शीर्ष प्रबंधन संस्थान

  • IIM Ahmedabad
  • IIM Bangalore
  • IIM Kozhikode
  • IIT Delhi
  • IIM Calcutta
  • IIM Mumbai
  • IIM Lucknow
  • IIM Indore
  • XLRI, JAMSHEDPUR
  • IIT Bombay

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *