मनोरंजन। बहुप्रतीक्षित साइंस फिक्शन फिल्म Kalki 2898 AD अब डिजिटल प्लेटफार्मों पर भी धूम मचाने को तैयार है। OTT पर यह फिल्म विभिन्न भाषाओं में स्ट्रीमिंग के लिए जल्द ही उपलब्ध होगी। सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन और वैश्विक स्तर पर 1000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करने के बाद, प्रभास और दीपिका पादुकोण की कल्कि 2898 एडी की ओटीटी रिलीज की तारीख अब सामने आ गई है।
Kalki 2898 AD ने की 770 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई
27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म तब से इसने घरेलू स्तर पर 770 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। विदेशों में इसकी कमाई को मिलाकर दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर कुल 1050 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई हुई है।
अमेज़न प्राइम या नेटफ्लिक्स कहां होगी रिलीज
नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो दोनों ने घोषणा की है कि कल्कि 2898 एडी फिल्म उनके प्लेटफॉर्म पर विभिन्न भाषाओं में उपलब्ध होगी।
Kalki 2898 AD : हिंदी रिलीज की तारीखें
हिंदी संस्करण 20 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा, जबकि तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम संस्करण 22 अगस्त से अमेज़न प्राइम वीडियो पर उपलब्ध होंगे।कल्कि 2898 एडी में प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म ने अपनी अनूठी कहानी और शानदार अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया है।