Bihar News : तेजस्वी यादव पर प्रशांत किशोर की टिप्पणी का RJD नेता मनोज झा ने दिया जवाब, बताया ध्यानाकर्षण चाहते है PK

पटना। भारतीय राजनीति में अक्सर उठने वाले विवादों में एक नया मोड़ आया है, जब चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने राजद नेता तेजस्वी यादव की शिक्षा को लेकर सवाल उठाए। किशोर ने यादव को “नौवीं फेल” बताया था, जिस पर तेजस्वी यादव के करीबी सहयोगी और राज्यसभा सदस्य मनोज झा ने तीखा जवाब दिया है।

प्रशांत किशोर की टिप्पणी पर राज्यसभा सांसद ने क्या कहा

प्रशांत किशोर, जो अपने राजनीतिक विश्लेषण और चुनावी रणनीतियों के लिए मशहूर हैं। अब चुनावी राजनीति में अपना भाग्य आजमा रहें हैं। उन्होंने तेजस्वी यादव की शिक्षा को लेकर टिप्पणी की। उन्होंने यादव की शिक्षा पर सवाल उठाते हुए कहा कि तेजस्वी जो नौवीं कक्षा में फेल हो चुके हैं राज्य की विकास के लिए क्या ही करेंगे। किशोर का यह बयान मीडिया और राजनीतिक हलकों में तेजी से फैल रहा है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए, राज्यसभा सदस्य मनोज झा ने किशोर की टिप्पणियों पर कड़ी आलोचना की। झा ने कहा, प्रशांत किशोर का यह बयान पूरी तरह से असभ्य है। क्या शिक्षा का प्रमाणपत्र किसी की नीतिगत दृष्टि को मापने का पैमाना हो सकता है? तेजस्वी यादव ने अपने कार्यकाल में जो कार्य किए हैं, वो उनकी वास्तविक योग्यता का प्रमाण हैं।

ध्यान आकर्षण करना चाह रहें हैं प्रशांत : मनोज झा

मनोज झा ने आगे कहा, प्रशांत किशोर के बयान का उद्देश्य केवल ध्यान आकर्षित करना है और यह जनता को गुमराह करने का एक प्रयास है। राजद ने अपने विकास कार्यों और नीति प्रयासों से जनता के सामने अपनी विश्वसनीयता साबित की है।इस विवाद के बीच, तेजस्वी यादव ने भी चुप्पी तोड़ी और मीडिया को बयान दिया कि वे अपने कार्य और नीति के आधार पर जनता का समर्थन प्राप्त कर रहे हैं, न कि किसी की व्यक्तिगत टिप्पणियों पर। उन्होंने कहा, “हमारा फोकस हमेशा जनता के विकास और उनके कल्याण पर रहा है। व्यक्तिगत हमलों से हमें विचलित नहीं किया जा सकता।

(क्रेडिट -मीडिया इनपुट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *