Bihar Crime : अस्पताल में शराब के नशे में दुष्कर्म का प्रयास, नर्स ने सर्जिकल ब्लेड से डॉक्टर का प्राइवेट पार्ट काटा

समस्तीपुर। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर स्थित आरबीएस हेल्थ केयर अस्पताल में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक नर्स ने दुष्कर्म के प्रयास के बाद डॉक्टर का प्राइवेट पार्ट सर्जिकल ब्लेड से काट दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने डॉक्टर संजय कुमार संजू और उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, डॉक्टर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अस्पताल में शराब के नशे में नर्स से छेड़छाड़

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने बताया कि डॉक्टर संजय कुमार संजू और उनके दो साथी शराब के नशे में धुत होकर नर्स के साथ छेड़छाड़ करने लगे। जब नर्स ने इसका विरोध किया, तो डॉक्टर ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। अपनी इज्जत बचाने के लिए नर्स ने साहस दिखाते हुए सर्जिकल ब्लेड से डॉक्टर का प्राइवेट पार्ट काट दिया।

मामले में पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि नर्स ने अपने फोन से आपातकालीन नंबर 112 पर कॉल कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने एक खेत से नर्स को सुरक्षित बरामद किया और घटना स्थल पर छापेमारी की। एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर एक टीम ने डॉक्टर संजय कुमार संजू को गिरफ्तार किया, और उसकी निशानदेही पर उसके दो अन्य साथियों – सुनील कुमार गुप्ता और अवधेश कुमार – को भी पकड़ा गया। घटनास्थल से खून लगा कपड़ा और शराब की बोतलें भी बरामद की गईं।

अस्पताल का सीसीटीवी बंद

सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि नर्स पिछले 10 से 15 महीनों से अस्पताल में काम कर रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शराब के नशे में डॉक्टर और उसके साथी ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे को घटना के समय बंद कर दिया गया था, जिससे अपराध की वीडियो रिकॉर्डिंग उपलब्ध नहीं हो सकी।

मामले में पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

पुलिस ने डॉक्टर संजय कुमार संजू और उसके दो साथियों के खिलाफ दुष्कर्म और शराब के सेवन की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। इस मामले की जांच जारी है, और पुलिस मामले में सभी साक्ष्यों को जुटा रही है।

(क्रेडिट – मीडिया इनपुट )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *