पटना। बिहार में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने 2025 के विधानसभा चुनाव में फिर से प्रमुख भूमिका निभाने का दावा किया है। पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद जेडीयू के कोटे के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि उनकी पार्टी चुनावी मैदान में मजबूती से उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
चुनावी रणनीतियों को अंतिम रूप दे रही है पार्टी : अशोक चौधरी
चौधरी ने बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, “हमने अपनी रणनीतियों को अंतिम रूप दे रहे है और इस बार हम ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करेंगे।” उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि जेडीयू राज्य में एक बार फिर से बड़ी भूमिका निभाने की क्षमता रखती है।जदयू मंत्री ने बताया कि बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई, जिसमें संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को गति देने पर जोर दिया गया। जेडीयू के नेताओं ने यह भी कहा कि वे जनता के बीच अपनी उपस्थिति को बढ़ाने के लिए कई कार्यक्रमों की योजना बना रहे हैं।
मजबूत जनादेश प्राप्त करेगी पार्टी : जदयू
ज्ञात हो कि जेडीयू का यह दावा ऐसे समय में आया है जब बिहार में राजनीतिक समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। पार्टी अपने सहयोगियों के साथ मिलकर चुनावी मैदान में उतरेगी, और यह सुनिश्चित करेगी कि वह 2025 में एक मजबूत जनादेश प्राप्त करे। पार्टी के इस आत्मविश्वास से यह साफ है कि जेडीयू अपने पुराने राजनीतिक नेतृत्व को पुनर्जीवित करने की कोशिश कर रही है। अब देखना यह होगा कि अन्य दल इस चुनौती का कैसे जवाब देते हैं।