land for job case scam : तेज प्रताप यादव की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट ने जारी किया समन

नई दिल्ली। land for job case scam में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव के बाद अब तेज प्रताप यादव की मुश्किलें भी बढ़ती दिखाई दे रही हैं। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने इस मामले में लालू और तेजस्वी के अलावा अन्य आरोपियों को समन जारी किया है।कोर्ट ने विशेष रूप से अखिलेश्वर सिंह और उनकी पत्नी किरण देवी को भी समन भेजा है। अदालत ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि तेज प्रताप यादव की इस मामले में संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता।

तेज प्रताप यादव का मामले में अपनी संलिप्तता से इंकार

land for job case scam में आरोप है कि रेलवे की नौकरी के बदले में जमीनों का अवैध सौदा किया गया था, जिसमें कई उच्च पदस्थ अधिकारी भी शामिल हैं। इस मामले में जांच की प्रक्रिया जारी है और अदालत ने सभी आरोपियों को सुनवाई के लिए अगली तारीख पर पेश होने का आदेश दिया है। तेज प्रताप यादव, जो बिहार के पूर्व मंत्री रह चुके हैं, ने मामले में अपनी संलिप्तता से इंकार किया है। हालांकि, कोर्ट के इस आदेश से उनके लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं और राजनीतिक हलकों में एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है।

मामले की अगली सुनवाई की तारीख अभी तय नहीं

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि इस स्कैम का असर बिहार की राजनीति पर भी पड़ेगा, जहां लालू परिवार की एक लंबी और विवादित राजनीतिक पृष्ठभूमि रही है। हालांकि  मामले की अगली सुनवाई की तारीख अभी तय नहीं की गई है, लेकिन राजनीतिक गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है।

(क्रेडिट – मीडिया इनपुट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *