पटना। नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने स्मार्ट बिजली मीटर को लेकर बिहार सरकार पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि 1 अक्टूबर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) राज्यभर में इस मुद्दे के खिलाफ आंदोलन करेगा। उनका दावा है कि यह समस्या हर प्रखंड और हर घर की है, और राज्य के लोग इस विषय में काफी परेशान हैं।
राज्य के केवल 50 लाख के घरों में लगे हैं स्मार्ट मीटर : Tejashwi Yadav
Tejashwi Yadav ने कहा कि बिहार में बिजली सबसे महंगी है, और दो करोड़ उपभोक्ताओं में से केवल 50 लाख के घरों में स्मार्ट मीटर लगे हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि उपभोक्ताओं की शिकायतें बढ़ रही हैं और लोग स्मार्ट मीटर को “स्मार्ट चीटर” के रूप में देख रहे हैं।
राज्यभर में सरकार के खिलाफ आरजेडी का आंदोलन
उन्होंने आगे कहा कि बिजली मंत्री उपभोक्ताओं को संतुष्ट नहीं कर पा रहे हैं, और सवाल उठाया कि 20 साल में तीन बार बिजली मीटर क्यों बदला गया?” तेजस्वी ने यह भी कहा कि उपभोक्ताओं को मिल रही उच्च बिलिंग और कमी के लिए थर्ड पार्टी कमेटी की आवश्यकता है ताकि स्थिति की पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।
तेजस्वी ने किया बिजली आपूर्ति व्यवस्था की आलोचना
Tejashwi Yadav ने सरकार की बिजली आपूर्ति व्यवस्था की आलोचना करते हुए कहा, जब 50 लाख लोगों की शिकायतों का समाधान नहीं हो रहा है, तो 2 करोड़ लोगों को कैसे संतुष्ट करेंगे?” उन्होंने कहा कि लोगों का समर्थन इस मुद्दे पर आरजेडी को मिलना चाहिए और “हम सब मिलकर इसका विरोध करेंगे।