india vs bangladesh : भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए किया 15 सदस्यीय टीम का ऐलान

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने शनिवार को बांग्लादेश (india vs bangladesh) के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। यह सीरीज भारत के ग्वालियर, नई दिल्ली और हैदराबाद में खेली जाएगी, जिसमें पहला मैच 6 अक्टूबर को होगा।

india vs bangladesh:हार्दिक पांड्या की वापसी

टीम में स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की वापसी हुई है, जोकि टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे थे। उन्हें हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में आराम दिया गया था। इस बार ईशान किशन को एक बार फिर से नजरअंदाज किया गया है, जबकि ऋषभ पंत को भी सीरीज के लिए आराम दिया गया है, जिन्होंने हाल ही में तीनों फॉर्मेट में लंबे समय बाद वापसी की थी।

ईशान किशन और ऋषभ पंत को मिला आराम

बांग्लादेश के खिलाफ इस सीरीज में संजू सैमसन और जितेश शर्मा बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खेलेंगे। इसके साथ ही, तेज गेंदबाज मयंक यादव को पहली बार भारतीय स्क्वॉड में जगह मिली है। मयंक ने आईपीएल 2024 में अपनी तेज गेंदबाजी से सभी का ध्यान खींचा था, जिसमें उन्होंने 155 किमी/घंटा से भी ज्यादा गति से गेंदबाजी की थी।हालांकि, कुलदीप यादव का आगामी सीरीज के लिए चयन नहीं हुआ है, जबकि स्पिनर वरुण चक्रवर्ती करीब तीन साल बाद टीम में वापसी करने में सफल रहे हैं।

कब होने भारत -बांग्लादेश टी20 मुकाबले

भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाली इस टी20 सीरीज के मैच इस तारीखों पर खेले जाएंगे

  • पहला टी20: 6 अक्टूबर, ग्वालियर
  • दूसरा टी20: 9 अक्टूबर, नई दिल्ली
  • तीसरा टी20: 12 अक्टूबर, हैदराबाद

india vs bangladesh: भारतीय टीम के सदस्य

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दूबे, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मयंक यादव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *