नई दिल्ली। हाल ही में संपन्न हुए हरियाणा विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के सत्ता में वापसी की उम्मीद जताई जा रही है। exit polls के मुताबिक, कांग्रेस 50-58 सीटें जीत सकती है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को 20-28 सीटें मिलने का अनुमान है। 90 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 46 सीटों की आवश्यकता है।
क्या हैं exit polls के नतीजे ?
- TV-Today C-वोटर प्रोजेक्शन के अनुसार, कांग्रेस 50-58 सीटें जीत सकती है, जबकि बीजेपी को 20-28 सीटों पर ही संतोष करना पड़ सकता है। वहीं, अन्य पार्टियों को 10-16 सीटें मिलने का अनुमान है।
- रिपब्लिक TV-मेट्राइज पोल के अनुसार, कांग्रेस को 55-62 सीटें और बीजेपी को 18-24 सीटें मिलने की संभावना है।
- ध्रुव रिसर्च पोल ने कांग्रेस को 50-64 सीटें और बीजेपी को 22-32 सीटों का अनुमान जताया है।
- भास्कर रिपोर्टर्स पोल में कांग्रेस को 44-54 सीटें मिलती दिखती है, जबकि बीजेपी को 19-29 सीटें मिलने की संभावना है।
90 विधानसभा सीटों पर 61% मतदान
चुनाव आयोग के अनुसार, राज्य में 90 विधानसभा सीटों पर 61% मतदान हुआ, जिसमें मेवात ने सबसे ज्यादा 68.28% और गुरुग्राम ने सबसे कम 49.97% मतदान दर्ज किया। वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी।