IPL 2025 : रिटेंशन की आज है आखिरी दिन, Retention के लिए क्या है नियम?

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के लिए रिटेंशन प्रक्रिया का आखिरी दिन आज है। सभी टीमों को  रात तक अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को रिटेन करने का मौका मिलेगा। इस बार उम्मीद की जा रही है कि कई प्रमुख खिलाड़ी रिलीज हो जाएंगे। मेगा ऑक्शन नवंबर के अंत या दिसंबर की शुरुआत में होने की संभावना है।उससे पहले कितने खलाड़ी रीटेन हो सकते हैं और फ्रेंचाइजी कितने खलाड़ी अपनी टीम में बनाए रख सकती हैं. आइये आपको बताते हैं.

IPL 2025 : टीम की संरचना और बजट

टीम में 25 खिलाड़ियों को रखने के लिए प्रत्येक IPL फ्रेंचाइजी के पास 120 करोड़ रुपये का बजट होगा। रिटेंशन के दौरान फ्रेंचाइजियों को ध्यान में रखना होगा कि वे कितने कैप्ड और अनकैप्ड खिलाड़ियों को अपनी टीम में बनाए रख सकती हैं।

कैप्ड और अनकैप्ड  खिलाड़ी में क्या अंतर है ?

कैप्ड खिलाड़ी वे होते हैं जो किसी भी अंतरराष्ट्रीय टीम का हिस्सा हैं, जबकि  अनकैप्ड खिलाड़ी वे हैं जो पिछले 5 साल में भारतीय टीम के लिए नहीं खेले या बीसीसीआई से अनुबंधित नहीं रहे।

क्या है  IPL रिटेंशन का नियम

हर फ्रेंचाइजी को 6 खिलाड़ी रिटेन करने की अनुमति है, जिसमें से 5 कैप्ड और 1 अनकैप्ड खिलाड़ी हो सकता है। फ्रेंचाइजियां 4 कैप्ड और 2 अनकैप्ड खिलाड़ियों का भी विकल्प चुन सकती हैं।

यदि कोई फ्रेंचाइजी 5 कैप्ड और 1 अनकैप्ड खिलाड़ी रिटेन करती है, तो उन्हें कुल 79 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे। इसके बाद, उनकी टीम को और खरीदने के लिए 41 करोड़ रुपये बचेंगे।

राइट टू मैच (RTM) क्या होता है?

फ्रेंचाइजियों के पास राइट टू मैच का भी विकल्प होगा, जिससे वे अपने रिलीज किए गए खिलाड़ियों को मेगा ऑक्शन में फिर से चुन सकती हैं। प्रत्येक फ्रेंचाइजी 6 RTM का उपयोग कर सकती है।

IPL रिटेंशन से जुड़े आपके सवालों का जवाब

25 खिलाड़ियों की एक टीम तैयार करने के लिए, फ्रेंचाइजी के पास कुल  120 करोड़ होगा

कैप्ड खिलाड़ी कौन होते हैं?
वे खिलाड़ी, जो किसी भी अंतर्राष्ट्रीय टीम का हिस्सा हैं.

अनकैप्ड खिलाड़ी खिलाड़ी कौन होते हैं?
वैसे खिलाड़ी, जो 5 साल तक भारतीय टीम के लिए नहीं खेले या बीसीसीआई से अनुबंधित नहीं रहे हैं, वे अनकैप्ड प्लेयर के रूप में लिए जा सकते हैं. चेन्नई फ्रेंचाइजी के स्टार महेंद्र सिंह धोनी इसी नियम का फायदा उठाकर अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में आईपीएल में फिर से शामिल हो सकते हैं.

कितने खिलाड़ी रीटेन किए जा सकते हैं?
सभी फ्रेंचाइजी अपनी टीम में 6 खिलाड़ी रीटेन कर सकती हैं. इस 6 में से 5 कैप्ड और 1 अनकैप्ड खिलाड़ी हो सकता है. फ्रेंचाइजी 4 कैप्ड और 2 अनकैप्ड का विकल्प भी अपना सकती हैं.

किस खिलाड़ी पर कितना खर्च कर सकती हैं फ्रेचाइजी? 
1 कैप्ड खिलाड़ी पर 18 करोड़ रुपये और 1 अनकैप्ड खिलाड़ी पर 4 करोड़ रुपये खर्च कर सकती हैं.

5 कैप्ड और 1 अनकैप्ड खिलाड़ी को रीटेन करने पर एक फ्रेंचाइजी कुल कितना खर्च करना पड़ेगा?

1 कैप्ड खिलाड़ी को रीटेन करने पर 18 करोड़ रुपये पर्स से कटेंगे

2 कैप्ड खिलाड़ी के रीटेन करने पर 18+14= 32 करोड़ रुपये

3 कैप्ड खिलाड़ियों को रीटेन करने पर 18+14+11= 43 करोड़ रुपये

4 कैप्ड खिलाड़ियों को रीटेन करने पर 18+14+11+18= 61 करोड़ रुपये 

5 कैप्ड खिलाड़ियों को रीटेन करने पर 18+14+11+18+14=75 करोड़ रुपये

1 अनकैप्ड खिलाड़ी के साथ टीम अतिरिक्त 4 करोड़ रुपये खर्च कर कुल 79 करोड़ रुपये अपने पर्स में से खर्च कर सकती है.

• 5+1 के नियम से चलने पर फ्रेंचाइजियों के पास बाकी टीम को खरीदने के लिए 41 करोड़ रुपये बचेंगे 

• फ्रेंचाइजियों के पास यह भी ऑप्शन है कि वे 4 कैप्ड खिलाड़ियों के साथ 2 अनकैप्ड खिलाड़ी भी रख सकते हैं. ऐसी परिस्थिति में उन्हें 69 करोड़ रुपये ही खर्च करने पड़ेंगे. इस नियम से खिलाड़ियों को रीटेन करने पर फ्रेंचाइजी के पास 51 करोड़ बचेंगे.

कौन खिलाड़ी रिटेन होगा और कौन रिलीज होगा, यह फैसला कुछ घंटों में किया जाएगा। क्रिकेट प्रेमियों की नजरें इस प्रक्रिया पर हैं, क्योंकि यह आगामी IPL 2025 टीमों की संरचना को प्रभावित करेगा। आगामी ऑक्शन और खिलाड़ियों की रणनीति के साथ, IPL 2025 का सीजन और भी रोमांचक होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *