GDP गिरा, पुल गिरा और अब बिहार में… खान सर ने BPSC पर कटाक्ष करते हुए क्या कहा ?

पटना। शिक्षक और यूट्यूबर खान सर (Khan sir) ने शुक्रवार को पटना में बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की और उनसे परीक्षा के खिलाफ अपना विरोध जारी रखते हुए शांति बनाए रखने का आग्रह किया और प्रदर्शनकारियों में शामिल हो BPSC के खिलाफ नारे लगाए. उन्होंने (Khan sir) अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हर कोई दोबारा परीक्षा चाहता है.

Khan sir का BPSC पर कटाक्ष

खान सर (Khan sir) ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह पैनल भारत के जीडीपी और बिहार के पुलों की तरह ही ढह गया है. खान सर ने कहा कि पहले देश का जीडीपी गिरा,फिर बिहार में पुल (ब्रिज) गिरा, फिर BPSC गिर गया. उन्होंने पेपर लीक के आरोपों के बीच आयोग को दोबारा परीक्षा कराने की मांग की.

BPSC के खिलाफ अभ्यर्थी क्यों कर रहे हैं विरोध?

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के अभ्यर्थी परीक्षा प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और देरी को लेकर राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.13 दिसंबर से चल रहा यह आंदोलन आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा के दौरान पेपर लीक होने के आरोपों के बाद और बढ़ गया है. अभ्यर्थियों ने दावा किया कि उन्हें प्रश्नपत्र लगभग एक घंटे देरी से मिला जवकि कुछ ने यह भी दावा किया कि उत्तर पुस्तिकाएं फाड़ दी गईं जिससे कदाचार की आशंका और बढ़ गई. जिसके बाद परीक्षा रद्द करने और दोबारा परीक्षा कराने की मांग को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है.

BPSC विरोध प्रदर्शन पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं

इस मुद्दे पर लालू यादव और प्रशांत किशोर जैसे बिहार के प्रमुख नेता प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों के समर्थन में सामने आए हैं. राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू यादव ने कहा कि पुलिस को प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज नहीं करना चाहिए था और जो किया गया वह गलत था. लालू यादव ने कहा कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था. यह गलत है…हालांकि मामले को लेकर पुलिस विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि हल्का बल का प्रयोग किया गया था तथा प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की चोट लगने की बात से इनकार किया.

बिहार सरकार को तीन दिन का अल्टीमेटम

जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर ने गुरुवार को बिहार सरकार को एक अल्टीमेटम देते हुए मांग की कि BPSC के अभ्यर्थियों का मुद्दा तीन दिनों के भीतर सुलझाया जाए अन्यथा वह स्वयं विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे. पटना के गर्दनीबाग में छात्रों को संबोधित करते हुए किशोर ने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की और NDA सरकार से तत्काल कार्रवाई करने का आह्वान किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *