लालू को ‘फादर ऑफ क्राइम’ कहने पर गरमाई सियासत, RJD ने किया पलटवार

पटना। बिहार में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (lalu prasad yadav) को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के बयान ने सियासी हलकों में हलचल मचा दी है. दिलीप जायसवाल ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को ‘फादर ऑफ क्राइम’ करार देते हुए कहा था कि इस नाम से उन्हें पुरस्कार मिलना चाहिए. उनके इस बयान पर राजनीति का तूफान उठ खड़ा हुआ है और अलग-अलग नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है.

lalu prasad yadav को बताया था ‘फादर ऑफ क्राइम’

बिहार सरकार के मंत्री संतोष सिंह ने दिलीप जायसवाल के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव को ‘फादर ऑफ क्राइम’ का पुरस्कार जरूर मिलना चाहिए. उन्होंने कहा, “अगर इस पुरस्कार का कोई प्रावधान नहीं है तो उसे बनाना चाहिए, क्योंकि लालू प्रसाद यादव ने भारत का इतिहास गंदा किया है. केवल बिहार का ही नहीं, जंगलराज को जिसने देखा है, वो आज भी बिहार आने से डरते हैं. इसलिए बीजेपी अध्यक्ष ने सही कहा कि इन्हें ‘फादर ऑफ क्राइम’ का पुरस्कार मिलना चाहिए.”

RJD ने किया पलटवार

वहीं, JDU के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि सच कड़वा होता है. माननीय उच्च न्यायालय ने लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के शासन को जंगलराज कहा था. हम तो इसे आतंकराज कहते थे. तो अगर अपराध के क्षेत्र में कोई विशिष्ट योगदान या अति विशिष्ट योगदान का इतिहास लिखा जाएगा, तो यह माना जाएगा कि लालू प्रसाद यादव इस विशेष पुरस्कार के लिए योग्य होंगे.

राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह ने दिलीप जायसवाल के बयान पर कड़ा पलटवार किया. उन्होंने कहा कि क्राइम के ‘ग्रैंड फादर’ तो बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व हैं. यह बात दिलीप जायसवाल को भली-भांति मालूम होगी. गुजरात और मालेगांव में जो हुआ, वह इतना क्रूरतापूर्ण था कि उसे याद करने से ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं. तो यदि कोई पुरस्कार मिलना है, तो यह लोग ही इसके हकदार होंगे.

दिलीप जायसवाल ने किया लालू पर हमला

दिलीप जायसवाल ने यह बयान NDA के कार्यकर्ता सम्मेलन में दिया था, जहां उन्होंने कहा था कि लालू प्रसाद यादव (lalu ) के शासनकाल में अपराधों का जो माहौल था, उसे अब समेटने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने यह भी कहा कि जैसे राक्षस एक को खत्म करने पर सौ नए पैदा होते हैं, वैसे ही बिहार में अपराधियों का एक ऐसा माहौल बन चुका था जिसे अब सुधारा जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *