BSEB : बिहार बोर्ड ने बदला परीक्षा की गाइडलाइन, अब चप्पल नहीं पहन सकेंगे छात्र…

पटना। बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (BSEB) द्वारा 2025 की बोर्ड परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी गई हैं. कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 1 फरवरी से 15 फरवरी 2025 तक, जबकि कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक आयोजित की जाएंगी. परीक्षा दो पालियों में होगी— पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी.

ड्रेस कोड में बदलाव, जूते-मोजे पहनने की अनुमति

बोर्ड (BSEB) ने परीक्षा से ठीक पहले ड्रेस कोड में संशोधन (Bihar Board Exam 2025 Guidelines) किया है. पहले, छात्रों को जूते और मोजे पहनने की अनुमति नहीं थी, लेकिन अब 1 से 5 फरवरी तक सर्दी को ध्यान में रखते हुए इस नियम में ढील दी गई है. इस दौरान छात्र जूते, मोजे और गर्म कपड़े पहन सकते हैं.

परीक्षा के दौरान सख्त नियम लागू

BSEB ने परीक्षा केंद्रों पर अनुशासन बनाए रखने और नकल रोकने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं. परीक्षा हॉल में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ, इयरफोन और कैलकुलेटर लाने की अनुमति नहीं होगी. इसके अलावा, किसी भी प्रकार के स्टडी मैटेरियल या संचार उपकरण ले जाना सख्त मना है.

BSEB ने जारी किया एडमिट कार्ड

बिहार बोर्ड ने 12वीं कक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. स्कूल प्रिंसिपलों को निर्देश दिया गया है कि वे (BSEB) आधिकारिक वेबसाइट  से इन्हें डाउनलोड कर छात्रों को समय से पहले उपलब्ध कराएं.छात्रों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा समय सारणी का ध्यानपूर्वक पालन करें और निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *