वॉशिंगटन डीसी में विमान और हेलिकॉप्टर की टक्कर, 64 के मरने की आशंका, अब तक 28 शव बरामद

नई दिल्ली। वॉशिंगटन डीसी में बुधवार रात एक भीषण हवाई हादसे ने पूरी दुनिया को झकझोर(America plane crash) कर रख दिया. अमेरिकन एयरलाइंस के एक रीजनल पैसेंजर जेट और अमेरिकी सेना के ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर की टक्कर हो गई, जिसके बाद दोनों विमान पोटोमैक नदी में गिर गए. इस हादसे में अब तक 28 शव बरामद किए गए हैं, जबकि विमान में कुल 64 लोग सवार थे.

हादसे की पूरी घटना

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक यह हादसा (America plane crash) रीगन वॉशिंगटन नेशनल एयरपोर्ट के पास हुआ. अमेरिकन एयरलाइंस ने पुष्टि की कि विमान में 60 यात्री और 4 क्रू मेंबर सवार थे, जबकि हेलिकॉप्टर में तीन सैनिक थे, जो ट्रेनी मिशन पर थे. बताया जा रहा है कि यात्री विमान कंसास के विचिटा से उड़ान भरकर रीगन एयरपोर्ट पर लैंडिंग के लिए तैयार हो रहा था, तभी यह टक्कर हुई.

America plane crash : रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है. वॉशिंगटन डीसी के फायर चीफ जॉन डॉनेली के मुताबिक, 300 से अधिक रेस्क्यू टीम के सदस्य इस ऑपरेशन में लगे हुए हैं, लेकिन ठंडे पानी और तेज हवाओं के कारण राहत कार्य में बाधा आ रही है. अब तक प्लेन का एक ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है.

America plane crash : जांच और प्रतिक्रिया

अमेरिकी अधिकारियों (America plane crash) ने अभी तक मृतकों की आधिकारिक संख्या की पुष्टि नहीं की है, लेकिन कंसास से अमेरिकी सीनेटर रोजर मार्शल ने संकेत दिया कि विमान में सवार अधिकांश लोगों की मौत हो चुकी है. इस हादसे के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हेलिकॉप्टर क्रू और एयर ट्रैफिक कंट्रोल की भूमिका पर सवाल उठाए और कहा कि यह एक भयानक स्थिति है, जिसे शायद रोका जा सकता था.

1982 में भी हुआ था बड़ा हादसा

इस क्षेत्र में पहले भी बड़ा हवाई हादसा हो चुका है. 1982 में एयर फ्लोरिडा फ्लाइट 90 पोटोमैक नदी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें 74 लोगों की मौत हुई थी. इसके अलावा, अमेरिका में आखिरी बड़ा विमान हादसा 2009 में हुआ था, जब कोल्गन एयर फ्लाइट न्यूयॉर्क में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *