पटना। C Voters द्वारा जारी एक नए सर्वे के अनुसार बिहार में आगामी चुनाव (bihar chunav 2025) को लेकर मतदाताओं के रुझान में महत्वपूर्ण बदलाव नजर आ रहा है. सर्वे के नतीजों के अनुसार 50 प्रतिशत वोटर राज्य में सत्ता परिवर्तन की ओर इशारा कर रहे हैं.
मुख्यमंत्री के रेस में कौन है आगे
मुख्यमंत्री पद के लिए तेजस्वी यादव (RJD) 41 प्रतिशत वोटों के साथ सबसे पहली पसंद बने हुए हैं. वहीं, नीतीश कुमार (JDU) 18 प्रतिशत वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं. इसके अलावा, प्रशांत किशोर (IPAC) को 15 प्रतिशत वोट मिले हैं, जबकि सम्राट चौधरी (LJP) को 8 प्रतिशत वोट मिलते हुए चौथे स्थान पर हैं.
चुनावी माहौल में तेजस्वी यादव का दबदबा
इस सर्वे के परिणामों से यह संकेत मिल रहा है कि बिहार के चुनावी माहौल में तेजस्वी यादव का दबदबा बढ़ता जा रहा है, जबकि नीतीश कुमार के लिए चुनौतियाँ बढ़ सकती हैं. प्रशांत किशोर और सम्राट चौधरी को भी इस चुनावी घमासान में अपनी संभावनाएं तलाशनी होंगी.
bihar chunav 2025 : बिहार में 50% लोग चाहते हैं सत्ता परिवर्तन
सर्वे के इस परिणाम ने बिहार की राजनीति को लेकर नए सवाल उठाए हैं, खासकर सत्ता परिवर्तन की इच्छाओं को लेकर. यह देखना दिलचस्प होगा कि आगामी चुनावों(bihar chunav 2025) में इन रुझानों का कितना असर पड़ता है.