IPL 2025: 65 दिनों में 74 मैच, धमाकेदार आगाज आज से! जानें पूरा शेड्यूल और अन्य जानकारी

IPL 2025: क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर! इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की बहुप्रतीक्षित शुरुआत आज, 22 मार्च से होने जा रही है. इस बार का आईपीएल 65 दिनों तक चलेगा, जिसमें कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे. टूर्नामेंट का ओपनिंग मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा.

IPL 2025: कब से कब तक?

आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च से होगा और फाइनल मुकाबला 25 मई को खेला जाएगा. इस बार प्लेऑफ मुकाबले हैदराबाद और कोलकाता में आयोजित किए जाएंगे. क्वालिफायर-2 और फाइनल मुकाबला कोलकाता में होगा, जबकि क्वालिफायर-1 और एलिमिनेटर मुकाबला हैदराबाद में खेला जाएगा.

IPL 2025: 10 टीमें, 74 मुकाबले, 13 वेन्यू

इस सीजन में भी कुल 10 टीमें भाग लेंगी और 13 अलग-अलग स्टेडियमों में मैच खेले जाएंगे. पूरे टूर्नामेंट में कुल 74 मुकाबले होंगे.

IPL 2025: मैचों की टाइमिंग

आईपीएल के अधिकतर मुकाबले शाम 7:30 बजे खेले जाएंगे. हालांकि, 12 मुकाबले दोपहर 3:30 बजे से होंगे. खासकर, सप्ताहांत (शनिवार और रविवार) को डबल हेडर मुकाबले होंगे, जिनमें एक दिन में दो मैच खेले जाएंगे.

IPL 2025: फुल शेड्यूल

1. कोलकाता नाइट राइडर्स Vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 22 मार्च, शाम 7:30 बजे, कोलकाता
2. सनराइजर्स हैदराबाद Vs राजस्थान रॉयल्स, 23 मार्च, दोपहर 3:30 बजे, हैदराबाद
3. चेन्नई सुपर किंग्स Vs मुंबई इंडियंस, 23 मार्च, शाम 7:30 बजे, चेन्नई
4. दिल्ली कैपिटल्स Vs लखनऊ सुपर जायंट्स, 24 मार्च, शाम 7:30 बजे, विशाखापत्तनम
5. गुजरात टाइटन्स Vs पंजाब किंग्स, 25 मार्च, शाम 7:30 बजे, अहमदाबाद
6. राजस्थान रॉयल्स Vs कोलकाता नाइट राइडर्स, 26 मार्च, शाम 7:30 बजे, गुवाहाटी
7. सनराइजर्स हैदराबाद Vs लखनऊ सुपर जायंट्स, 27 मार्च, शाम 7:30 बजे, हैदराबाद
8. चेन्नई सुपर किंग्स Vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 28 मार्च, शाम 7:30 बजे, चेन्नई
9. गुजरात टाइटन्स Vs मुंबई इंडियंस, 29 मार्च, शाम 7:30 बजे, अहमदाबाद
10. दिल्ली कैपिटल्स Vs सनराइजर्स हैदराबाद, 30 मार्च, दोपहर 3:30 बजे, विशाखापत्तनम
11. राजस्थान रॉयल्स Vs चेन्नई सुपर किंग्स, 30 मार्च, शाम 7:30 बजे, गुवाहाटी
12. मुंबई इंडियंस Vs कोलकाता नाइट राइडर्स, 31 मार्च, शाम 7:30 बजे, मुंबई
13. लखनऊ सुपर जायंट्स Vs पंजाब किंग्स, 1 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, लखनऊ
14. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु Vs गुजरात टाइटन्स, 2 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, बेंगलुरु
15. कोलकाता नाइट राइडर्स Vs सनराइजर्स हैदराबाद, 3 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, कोलकाता
16. लखनऊ सुपर जायंट्स Vs मुंबई इंडियंस, 4 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, लखनऊ
17. चेन्नई सुपर किंग्स Vs दिल्ली कैपिटल्स, 5 अप्रैल, दोपहर 3:30 बजे, चेन्नई
18. पंजाब किंग्स Vs राजस्थान रॉयल्स, 5 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, न्यू चंडीगढ़
19. कोलकाता नाइट राइडर्स Vs लखनऊ सुपर जायंट्स, 6 अप्रैल, दोपहर 3:30 बजे, कोलकाता
20. सनराइजर्स हैदराबाद Vs गुजरात टाइटन्स, 6 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, हैदराबाद
21. मुंबई इंडियंस Vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 7 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, मुंबई
22. पंजाब किंग्स Vs चेन्नई सुपर किंग्स, 8 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, न्यू चंडीगढ़
23. गुजरात टाइटन्स Vs राजस्थान रॉयल्स, 9 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, अहमदाबाद
24. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु Vs दिल्ली कैपिटल्स, 10 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, बेंगलुरु
25. चेन्नई सुपर किंग्स Vs कोलकाता नाइट राइडर्स, 11 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, चेन्नई
26. लखनऊ सुपर जायंट्स Vs गुजरात टाइटन्स, 12 अप्रैल, दोपहर 3:30 बजे, लखनऊ
27. सनराइजर्स हैदराबाद Vs पंजाब किंग्स, 12 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, हैदराबाद
28. राजस्थान रॉयल्स Vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 13 अप्रैल, दोपहर 3:30 बजे, जयपुर
29. दिल्ली कैपिटल्स Vs मुंबई इंडियंस, 13 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, दिल्ली
30. लखनऊ सुपर जायंट्स Vs चेन्नई सुपर किंग्स, 14 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, लखनऊ
31. पंजाब किंग्स Vs कोलकाता नाइट राइडर्स, 15 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, न्यू चंडीगढ़
32. दिल्ली कैपिटल्स Vs राजस्थान रॉयल्स, 16 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, दिल्ली
33. मुंबई इंडियंस Vs सनराइजर्स हैदराबाद, 17 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, मुंबई
34. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु Vs पंजाब किंग्स, 18 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, बेंगलुरु
35. गुजरात टाइटन्स Vs दिल्ली कैपिटल्स, 19 अप्रैल, दोपहर 3:30 बजे, अहमदाबाद
36. राजस्थान रॉयल्स Vs लखनऊ सुपर जायंट्स, 19 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, जयपुर
37. पंजाब किंग्स Vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 20 अप्रैल, दोपहर 3:30 बजे, न्यू चंडीगढ़
38. मुंबई इंडियंस Vs चेन्नई सुपर किंग्स, 20 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, मुंबई
39. कोलकाता नाइट राइडर्स Vs गुजरात टाइटन्स, 21 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, कोलकाता
40. लखनऊ सुपर जायंट्स Vs दिल्ली कैपिटल्स, 22 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, लखनऊ
41. सनराइजर्स हैदराबाद Vs मुंबई इंडियंस, 23 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, हैदराबाद
42. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु Vs राजस्थान रॉयल्स, 24 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, बेंगलुरु
43. चेन्नई सुपर किंग्स Vs सनराइजर्स हैदराबाद, 25 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, चेन्नई
44. कोलकाता नाइट राइडर्स Vs पंजाब किंग्स, 26 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, कोलकाता
45. मुंबई इंडियंस Vs लखनऊ सुपर जायंट्स, 27 अप्रैल, दोपहर 3:30 बजे, मुंबई
46. दिल्ली कैपिटल्स Vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 27 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, दिल्ली
47. राजस्थान रॉयल्स Vs गुजरात टाइटन्स, 28 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, जयपुर
48. दिल्ली कैपिटल्स Vs कोलकाता नाइट राइडर्स, 29 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, दिल्ली
49. चेन्नई सुपर किंग्स Vs पंजाब किंग्स, 30 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, चेन्नई
50. राजस्थान रॉयल्स Vs मुंबई इंडियंस, 1 मई, शाम 7:30 बजे, जयपुर
51. गुजरात टाइटन्स Vs सनराइजर्स हैदराबाद, 2 मई, शाम 7:30 बजे, अहमदाबाद
52. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु Vs चेन्नई सुपर किंग्स, 3 मई, शाम 7:30 बजे, बेंगलुरु
53. कोलकाता नाइट राइडर्स Vs राजस्थान रॉयल्स, 4 मई, दोपहर 3:30 बजे, कोलकाता
54. पंजाब किंग्स Vs लखनऊ सुपर जायंट्स, 4 मई, शाम 7:30 बजे, धर्मशाला
55. सनराइजर्स हैदराबाद Vs दिल्ली कैपिटल्स, 5 मई, शाम 7:30 बजे, हैदराबाद
56. मुंबई इंडियंस Vs गुजरात टाइटन्स, 6 मई, शाम 7:30 बजे, मुंबई
57. कोलकाता नाइट राइडर्स Vs चेन्नई सुपर किंग्स, 7 मई, शाम 7:30 बजे, कोलकाता
58. पंजाब किंग्स Vs दिल्ली कैपिटल्स, 8 मई, शाम 7:30 बजे, धर्मशाला
59. लखनऊ सुपर जायंट्स Vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 9 मई, शाम 7:30 बजे, लखनऊ
60. सनराइजर्स हैदराबाद Vs कोलकाता नाइट राइडर्स, 10 मई, शाम 7:30 बजे, हैदराबाद
61. पंजाब किंग्स Vs मुंबई इंडियंस, 11 मई, दोपहर 3:30 बजे, धर्मशाला
62. दिल्ली कैपिटल्स Vs गुजरात टाइटन्स, 11 मई, शाम 7:30 बजे, दिल्ली
63. चेन्नई सुपर किंग्स Vs राजस्थान रॉयल्स, 12 मई, शाम 7:30 बजे, चेन्नई
64. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु Vs सनराइजर्स हैदराबाद, 13 मई, शाम 7:30 बजे, बेंगलुरु
65. गुजरात टाइटन्स Vs लखनऊ सुपर जायंट्स, 14 मई, शाम 7:30 बजे, अहमदाबाद
66. मुंबई इंडियंस Vs दिल्ली कैपिटल्स, 15 मई, शाम 7:30 बजे, मुंबई
67. राजस्थान रॉयल्स Vs पंजाब किंग्स, 16 मई, शाम 7:30 बजे, जयपुर
68. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु Vs कोलकाता नाइट राइडर्स, 17 मई, शाम 7:30 बजे, बेंगलुरु
69. गुजरात टाइटंस Vs चेन्नई सुपर किंग्स, 18 मई, दोपहर 3:30 बजे, अहमदाबाद
70. लखनऊ सुपर जायंट्स Vs सनराइजर्स हैदराबाद, 18 मई, शाम 7:30 बजे, लखनऊ
71. क्वालिफायर 1, 20 मई, शाम 7:30 बजे, हैदराबाद
72. एलिमिनेटर, 21 मई, शाम 7:30 बजे, हैदराबाद
73. क्वालिफायर 2, 23 मई, शाम 7:30 बजे, कोलकाता
74. फाइनल, 25 मई, शाम 7:30 बजे, कोलकाता

सबसे ज्यादा खिताब किसके पास?

अब तक मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने सबसे ज्यादा 5-5 बार आईपीएल ट्रॉफी जीती है. पिछला सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने जीता था, जिसमें उन्होंने फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को हराया था.

क्या इस बार कोई नया चैंपियन मिलेगा?

हर साल की तरह इस बार भी फैंस को कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे. क्या मुंबई इंडियंस या चेन्नई सुपर किंग्स अपना दबदबा बनाए रखेंगी, या फिर कोई नई टीम चैंपियन बनेगी? यह देखना दिलचस्प होगा. आईपीएल 2025 से जुड़ी हर ताजा खबर के लिए हमारे साथ बने रहें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *