…तो इसलिए विराट ने टेस्ट को कहा अलविदा, कोहली के संन्यास की क्या है असली वजह ?

Virat Kohli retirement : भारतीय दिग्गज खिलाड़ी पूर्व कप्तान विराट कोहली ने टी- 20 के बाद टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास की घोषणा कर दी है। कोहली सफेद जर्सी में अब भारत के लिए खेलते नहीं दिखेंगे. लेकिन कोहली के इस फैसले ने न केवल फैंस को चौंका दिया है,बल्कि बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। कोहली के अचानक इस फैसले के पीछे की वजह को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। उनकी इस घोषणा ने फैंस और क्रिकेट जानकारों को हैरानी में डाल दिया है। बीसीसीआई ने भले ही उनके इस फैसले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया लेकिन रिपोर्ट्स कहती हैं कि कोहली का यह फैसला अचानक से नहीं था।

Virat Kohli का टेस्ट से रिटायरमेंट

मीडिया रिपोर्टस की मानें तो बीसीसीआई ने उन्हें संकेत दिया था कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद उन्हें दोबारा टेस्ट टीम की कमान सौंपी जा सकती है। लेकिन एडिलेड टेस्ट के बाद समीकरण बदल गए और सीरीज में भारत की 3-1 से हार के बाद बीसीसीआई ने युवा कप्तान की ओर रुख कर लिया। कहा जा रहा है कि इसी यू-टर्न से कोहली नाराज हो गए और उन्होंने टेस्ट से रिटायरमेंट का फैसला कर लिया।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो विराट ने रणजी ट्रॉफी में दिल्ली की ओर से रेलवे के खिलाफ मैच बीसीसीआई के कहने पर ही खेला था—क्योंकि वह कप्तानी के फिर से मिलने की उम्मीद कर रहे थे। लेकिन अंत में उन्हें निराशा हाथ लगी।

Virat Kohli – टेस्ट करियर

  • 123- मैच
  • 30-शतक
  • 31-अर्धशतक
  • 4-डबल सेंचुरी
  • 46.85-औसत
  • 9230-रन

कप्तानी में भारत को नए मुकाम तक पहुंचाया

  • भारत के चौथे सबसे सफल टेस्ट कप्तान
  •  सबसे ज्यादा टेस्ट में जीत दर्ज करने वाले भारतीय कप्तानों में से एक
  • 68 टेस्‍ट में 40 जीत

जीत के मामले में सबसे सफल भारतीय टेस्‍ट कप्‍तान

भारतीय क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद नामों में से एक विराट कोहली… ने ना सिर्फ टेस्ट क्रिकेट में केवल रन बनाए, बल्कि आक्रामक कप्तानी से भारत को नए मुकाम तक पहुंचाया। लेकिन अब वही विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। टेस्ट को अलविदा कह चुके विराट कोहली अब अपना पूरा फोकस आईपीएल पर लगाएंगे। शनिवार से आईपीएल 2025 का नया चरण शुरू होने जा रहा है। जहां पहले मुकाबले में बेंगलुरु का सामना कोलकाता से होगा।

इस सीज़न में विराट का प्रदर्शन शानदार रहा है और उनकी टीम आरसीबी अंक तालिका में दूसरे स्थान पर बनी हुई है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बस एक जीत की दरकार है। टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने वाले विराट कोहली अब आईपीएल में अपने बल्ले से धमाल मचाते नजर आएंगे। लेकिन उनके संन्यास के पीछे की कहानी में अब भी कई सवाल हैं—क्या यह सिर्फ एक व्यक्तिगत फैसला था या एक संस्थागत बदलाव से उपजा मनमुटाव? इसके जवाब आने अभी बाकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *