तेजस्वी यादव दूसरी बार बने पिता, पत्नी राजश्री ने बेटे को दिया जन्म

Tejashwi Yadav : बिहार के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एक बार फिर पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी राजश्री ने कोलकाता के एक निजी अस्पताल में एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया है। यह तेजस्वी और राजश्री की दूसरी संतान है। इससे पहले मार्च 2023 में दोनों एक बेटी के माता-पिता बने थे।

बेटे के साथ अपनी पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा

तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav)ने सोमवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर बेटे के साथ अपनी पहली तस्वीर साझा करते हुए इस खुशखबरी की जानकारी दी। उन्होंने लिखा ,सुप्रभात, आखिरकार इंतजार खत्म हुआ। हमारे नन्हे बेटे के आगमन की घोषणा करते हुए बहुत आभारी, धन्य और प्रसन्न हूं। जय हनुमान। फोटो में तेजस्वी यादव अपने नवजात बेटे को गोद में थामे हुए नजर आ रहे हैं, और उनके चेहरे पर एक पिता बनने की खुशी साफ झलक रही है। तेजस्वी यादव की बहन और राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने भी इस मौके पर X पर पोस्ट किया।

उन्होंने लिखा ,हमारे परिवार में नवजात शिशु के आगमन पर तेजस्वी एवं राजश्री को बहुत-बहुत बधाई! ईश्वर इस नए बच्चे को ढेर सारा प्यार और खुशियां दे। इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजस्वी यादव और राजश्री को बधाइयों का तांता लग गया। समर्थकों और नेताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

मार्च 2023 में Tejashwi Yadav बने थे बेटी के पिता

गौरतलब है कि तेजस्वी यादव और राजश्री की शादी 2021 में हुई थी। मार्च 2023 में राजश्री ने एक बेटी को जन्म दिया था। अब बेटे के जन्म के साथ उनके परिवार में नए सदस्य का आगमन हुआ है, जिससे लालू-राबड़ी परिवार में भी खुशी की लहर दौड़ गई है। राजनीति के व्यस्त माहौल और आरजेडी में चल रही खींचतान के बीच यह निजी खुशी तेजस्वी यादव और उनके परिवार के लिए राहत और सुकून भरा पल लेकर आई है। यह भी गौर करने योग्य है कि हाल ही में तेज प्रताप यादव के विवादों के बीच तेजस्वी के घर यह शुभ समाचार आया है, जिसने परिवार के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *