Tatkal Ticket New Rule: भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब 1 जुलाई 2025 से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार प्रमाणीकरण (Aadhaar Authentication) अनिवार्य कर दिया गया है। रेलवे मंत्रालय ने मंगलवार को इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि इससे न केवल फर्जी बुकिंग पर रोक लगेगी, बल्कि जरूरतमंद यात्रियों को तत्काल टिकट मिलने में भी आसानी होगी।
रेल मंत्रालय का सर्कुलर जारी
रेल मंत्रालय ने 10 जून को इस फैसले को लेकर एक आधिकारिक सर्कुलर जारी (Tatkal Ticket New Rule) कर सभी रेलवे जोन को दिशा-निर्देश दिए हैं। सर्कुलर के अनुसार, 1 जुलाई से IRCTC की वेबसाइट और ऐप पर तत्काल टिकट बुकिंग तभी की जा सकेगी जब यूजर का अकाउंट आधार सत्यापित होगा। इसके अलावा, 15 जुलाई 2025 से आधार-आधारित ओटीपी वेरिफिकेशन भी लागू हो जाएगा। यानी, बुकिंग के समय यात्री को अपने आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करना अनिवार्य होगा।
फर्जी बुकिंग पर लगेगी रोक
रेलवे ने टिकट एजेंट्स के लिए भी नई पाबंदियां लागू की हैं। अब एजेंट्स तत्काल टिकट बुकिंग शुरू(Tatkal Ticket New Rule) होने के पहले 30 मिनट तक कोई टिकट नहीं बुक कर पाएंगे। AC क्लास के तत्काल टिकट के लिए यह समय सुबह 10:00 से 10:30 बजे तक और नॉन-AC क्लास के लिए 11:00 से 11:30 बजे तक तय किया गया है। इस फैसले से एजेंट्स की मनमानी बुकिंग पर रोक लगने की उम्मीद है। रेल मंत्रालय का कहना है कि तत्काल टिकट असली यात्रियों को मिले, इसके लिए यह बदलाव जरूरी था। IRCTC के आंकड़ों के अनुसार, इसके 13 करोड़ से ज्यादा यूजर्स में से केवल 10% ही आधार सत्यापित हैं। फर्जी आईडी के जरिए बुकिंग करना एक बड़ी समस्या बनी हुई थी। बीते एक साल में IRCTC ने 3.5 करोड़ फर्जी यूजर आईडी को ब्लॉक किया है। अब आधार आधारित वेरिफिकेशन से इस पर पूरी तरह लगाम लगाने की कोशिश की जा रही है।
Tatkal Ticket New Rule : यात्रियों को होगा सीधा फायदा
नए नियमों के लागू होने से यात्रियों को तत्काल टिकट बुक करने में अधिक पारदर्शिता और सुरक्षा मिलेगी। आधार आधारित ओटीपी वेरिफिकेशन के चलते न केवल फर्जी बुकिंग रुकेगी, बल्कि टिकट बुकिंग प्रक्रिया भी आसान और सुरक्षित हो जाएगी। इससे यात्रियों को तकनीकी या धोखाधड़ी संबंधी किसी भी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस बदलाव का संकेत 4 जून 2025 को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दे दिया था। उन्होंने कहा था कि ई-आधार प्रमाणीकरण से असली यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में मदद मिलेगी। अब 1 जुलाई से यह नियम लागू होने के साथ ही यात्रियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
यात्रियों के लिए जरूरी कदम
रेल मंत्रालय ने यात्रियों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपने IRCTC अकाउंट को आधार से लिंक कर (Tatkal Ticket New Rule) लें। इसके लिए IRCTC की वेबसाइट या ऐप पर जाकर आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। अगर 1 जुलाई के बाद अकाउंट आधार सत्यापित नहीं होगा, तो तत्काल टिकट बुकिंग संभव नहीं होगी। रेलवे के इस कदम से टिकट बुकिंग प्रणाली को न केवल अधिक सुरक्षित बनाया जा रहा है, बल्कि यात्रियों को वास्तविक आवश्यकता के समय तत्काल टिकट मिलने की संभावना भी बढ़ाई जा रही है।