plane crash in india : भारत में कब हुआ था सबसे बड़ा विमान हादसा ?

plane crash in india : गुरुवार सुबह गुजरात के अहमदाबाद में एक भयानक विमान हादसा हुआ, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया. एयर इंडिया की फ्लाइट AI171, जो अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भर रही थी, टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद पास के मेघाणी नगर इलाके में एक मेडिकल हॉस्टल पर गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विमान के गिरते ही जोरदार धमाका हुआ और उसके बाद आसमान में काले धुएं का घना गुबार छा गया. विमान जलकर खाक हो गया और आस-पास की कई इमारतें भी इसकी चपेट में आ गईं.

एयर इंडिया के इस बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान में क्रू मेंबर और पायलट सहित कुल 242 लोग सवार थे. इनमें सिर्फ एक ही जीवित बच सका…

विमान में सवार 169 भारतीय नागरिक,52 ब्रिटिश नागरिक,7 पुर्तगाली नागरिक और 1 कनाडाई नागरिक हादसा का शिकार हो गए जबकि भारतीय मुल के एक ब्रिटिश नागरिक बच गया… बचाव कार्यों में शामिल NDRF और दमकल कर्मियों को मौके से किसी भी जीवित व्यक्ति को निकालने में सफलता नहीं मिली. हालांकि जांच जारी है शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार विमान ने जैसे ही रनवे छोड़ा उसमें तकनीकी खराबी आने की सूचना पायलट ने दी थी. टेकऑफ के कुछ मिनट बाद ही विमान ने नियंत्रण खो दिया और तेज़ी से नीचे गिरते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गया. DGCA और एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं.

लेकिन क्या आप यह जानते है इतनी बड़ी संख्या में लोगों को काल की गाल में समाने वाला यह बड़ा विमान हादसा भारत में दूसरा सबसे बड़ा हादसा है…भारत में इससे बडें विमान हादसे हो चुकें हैं. इस लेख में हम आपको बताएंगे भारत में अब तक की बड़ी विमान दुर्घटनाओं के बारे में….

भारत में हो चुके हैं अहमदाबाद से भी बड़े विमान हादसे!

भारत में सबसे बड़ा विमान हादसा 1996 में हुआ था…जब हवा में दो विमानों की टक्कर हो गई थी…हरियाणा के चरखी दादरी में हुए इस हादसे में सऊदी और कजाख एयरलाइंस की विमान हवा में टक्करा गई थी, इस हादसे में 349 लोगों की मौत हुई थी.

लिस्ट में अगला नंबर है मंगलोर एयर इंडिया एक्सप्रेस हादसे का…2010 में हुए इस दुर्घटना में 158 लोगों की मौत हुई थी. रनवे पर विमान के फिसलने से मंगलोर एयर इंडिया एक्सप्रेस क्रैश हो गया था. मंगलोर एयरपोर्ट पर 22 मई 2010 को एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट नंबर 812 रनवे पर क्रैश हो गई थी.

हमारे लिस्ट में अगला नंबर है साल 2000 में हु्ए पटना में हुए अलायंस एयर हादसे की…इस हादसे की वजह पायलट का नियंत्रण खोना था…इस हादसे में 60 लोगों ने अपनी जान गवाई थी… पायलट का नियंत्रण खो जाने से अलायंस एयर की फ्लाइट 7412 क्रैश हो गई और यह विमान एक रिहायशी इलाके में जाकर गिरा प्लेन में सवार सभी 55 लोग मारे गए थे. इसके अलावा यह विमान जहां गिरा वहां भी 5 लोगों की मौत हो गई थी.

टेक्निकल फेल्योर के कारण मुंबई के बांद्रा में एक बड़ा विमान हादसा हुआ था… हादसे में विमान में सवार सभी 213 लोग मारे गए थे. हादसा 1 जनवरी 1978 को हुआ था.

37 साल पहले अहमदाबाद में ही एक बड़ा विमान हादसा हुआ था. इस हादसे में विमान में सवार 135 लोगों में से 133 की मौत हो गई थी. हादसा खराब विजिबिलिटी के कारण हुई, क्योंकि खराब विजिबिलिटी के कारण विमान की सुरक्षित लैंडिंग नहीं हो पाई और यह धान के खेत में जा गिरा. अहमदाबाद एय़रपोर्ट पर लैंडिंग से पहले ही विमान क्रैश हो गया.

दुनिया का सबसे बड़ा विमान हादसा 1977 में स्पेन के टेनेराइफ एयरपोर्ट पर हुआ था…रनवे पर विजिबिलिटी की कमी के कारण रनवे पर दो विमानों की टक्कर हो गई…इसमें 583 लोगों की जान गई थी.

इन हादसों के बाद अहमदाबाद का यह विमान हादसा भारत की एविएशन सुरक्षा प्रणाली के लिए एक बड़ा झटका है. जब तक इस दुर्घटना की पूरी तहकीकात नहीं हो जाती तब तक सवाल उठते रहेंगे ,क्या यह मानवीय भूल थी, तकनीकी खामी या मौसम की चुनौती? लेकिन बार बार हो रहें ऐसे दुर्घटना से एक बात स्पष्ट है कि एविएशन सुरक्षा मानकों की दोबारा समीक्षा अब समय की ज़रूरत है. नहीं तो कुछ भी कहा नहीं सकता की कब क्या होगा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *