Patna Metro : बिहार की राजधानी पटना अब एक बड़े बदलाव की दहलीज पर खड़ी है. लंबे समय से चल रही मेट्रो रेल परियोजना अब अपने अंतिम चरणों में है और जल्द ही राजधानीवासियों को आधुनिक, तेज और आरामदायक परिवहन सुविधा मिलने वाली है. भारत में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट्स राज्य सरकारों द्वारा गठित विशेष प्रयोजन कंपनियों (SPV) के तहत संचालित होते हैं. पटना मेट्रो का निर्माण Patna Metro Rail Corporation Limited (PMRCL) के तहत किया जा रहा है, जिसमें दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) तकनीकी सहयोग प्रदान कर रहा है. यह परियोजना केवल यातायात को आसान बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि शहर के विकास और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी.
मेट्रो की लाइन और लंबाई
पटना मेट्रो की कुल लंबाई लगभग 32.12 किलोमीटर है और यह दो प्रमुख लाइनों रेड लाइन और ब्लू लाइन में बंटी होगी.
- रेड लाइन: 16.86 किलोमीटर (9.36 किमी एलिवेटेड + 7.5 किमी अंडरग्राउंड)
- ब्लू लाइन: 14.45 किलोमीटर (6.1 किमी प्रायोरिटी कॉरिडोर)
परियोजना का रूप मैप दो मुख्य कॉरिडोर पर आधारित है. कॉरिडोर 1 या रेड लाइन दानापुर कैंटोनमेंट से खेमनीचिक तक फैली हुई है और इसमें कुल 14 स्टेशन शामिल हैं. कॉरिडोर 2 या ब्लू लाइन पटना जंक्शन से न्यू आईएसबीटी तक जाएगी और इसमें 12 स्टेशन होंगे.
पटना में किन किन जगहों से गुजरेगी मेट्रो
रेड लाइन (Corridor 1 – East–West: Danapur Cantonment ↔ Khemnichak)
Danapur Cantonment, Saguna Mor, RPS Mor, Patliputra, Rukanpura, Raja Bazar, Patna Zoo, Vikas Bhawan, Vidyut Bhawan, Patna Junction (Interchange), Mithapur, Ramkrishna Nagar, Jaganpura, Khemnichak (Interchange)
ब्लू लाइन (Corridor II – North–South: Patna Junction ↔ New ISBT)
Patna Junction (Interchange), Akashvani, Gandhi Maidan, PMCH, Patna Science College, Moin-ul-Haq Stadium, Rajendra Nagar, Malahi Pakri, Khemnichak (Interchange), Bhoothnath, Zero Mile, New ISBT
आम यात्रियों के लिए कब से शुरू होगी मेट्रो की यात्रा
पटना मेट्रो की शुरुआत आम जनता के लिए 25 अक्टूबर 2025 से होने की संभावना है. पूरे Phase 1 को 2027 तक पूरा किया जाने का लक्ष्य है. Phase 2 में Bypass Chowk से Deedarganj (13 किमी) तक विस्तार की योजना है. आगे के फेज़ में Phulwari Sharif/AIIMS और Bihta Airport तक मेट्रो लाइन का विस्तार प्रस्तावित है.
कितना होगा किराया
हालांकि अब तक आधिकारिक किराया घोषित नहीं हुआ है, लेकिन संभावना है कि यह दिल्ली और लखनऊ मेट्रो के तर्ज पर ₹10 – ₹50 के बीच रहेगा. यात्री भुगतान QR कोड, स्मार्ट कार्ड और NFC सिस्टम के माध्यम से कर सकेंगे. यह सुविधा पटना को आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन के क्षेत्र में आगे बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाएगी. मेट्रो के संचालन के बाद शहर की यातायात समस्या में कमी आएगी, लोगों का समय बचेगा और शहर का विकास और तेज़ी से संभव होगा.