Bihar assembly elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में रोहतास और कैमूर जिले की कई सीटें बेहद चर्चा में रहने वाली है. चेनारी (SC) और मोहनिया (SC) उनमें से ही है. पिछले चुनाव में यहां राजद (RJD) और एनडीए (BJP-JDU) काफी बड़ा मुकाबला देखने को मिला था. इस बार का समीकरण क्या होगा यह तो बिल्कुल दिलचस्प है क्योंकि कुछ नेताओं ने पार्टी बदल ली है और कुछ नए चेहरे भी मैदान में उतर आए हैं.
पिछले 2 चुनाव के नतीजे
चेनारी(SC)
2015
विजेता उम्मीदवार – ललन पासवान (BLSP) को 68,148 मत मिले वही दूसरी ओर मंगल राम (INC) 58,367 मत मिले, जीत का मार्जिन 9,781 रहा, लगभग वोट प्रतिशत विजेता का 39-40%, रनर-अप का 33-35% (अनुमान)
2020
विजेता उम्मीदवार – मुरारी प्रसाद गौतम(INC) को 71,701 मत मिले, वही दुसरी ओर ललन पासवान (JDU) को 53,698 मत मिले, जीत का मार्जिन 18,003 रहा , लगभग वोट प्रतिशत विजेता का 42.08%, रनर–अप का 31.52%
मोहनिया(SC)
2015
विजेता उम्मीदवार – निरंजन राम (BJP) को 60,911 मत मिले, वही दूसरी ओर संजय कुमार (INC) को 53,330 मत मिले, जीता का मार्जिन 7,581रहा, लगभग वोट प्रतिशत विजेता का 43.32%, रनर-अप का 37.93%
2020
विजेता उम्मीदवार – संगीता कुमारी (RJD) को 61,235 मत मिले वही दूसरी ओर निरंजन राम (BJP) को 49,181मत मिले जीत का मार्जिन 12,054रहा, लगभग वोट प्रतिशत विजेता क का 37.84%, रनर-अप का 30.39%
दोनों सीटों पर यह देखना जरूरी होगा कि कौन सी उम्मीदवार होंगे क्या वर्तमान विजेता फिर से मैदान में उतरेंगे या कोई नया चेहरा, तो वही मत विभाजन एक बड़ा फैक्टर हो सकता है कई दलों के बीच SC वोट बंटने से विरोधी दलों को मौका मिल सकता है.
मोहनिया सीट 2015 में बीजेपी और 2020 में राजद के पास रही यह यानी की दाल बदलते रहे. वह चेनारी सीट में 2015, 2020 तक कांग्रेस ने मजबूत वापसी की और वोट अंतर भी लगभग दुगना हो गया.
2025 में दोनों ही सीटों पर महागठबंधन और एनडीए के बीच बड़ी टक्कर होगी दिलचस्प ये होगा कि उम्मीदवार चयन और जातीय समीकरण के बीच यहां के नतीजे क्या आयेंगे…