Bihar Assembly Election 20205: रोहतास जिला भारत के बिहार राज्य के अड़तीस जिलों में से एक है. जिले की राजनीति में हर चुनाव नई बहसें और नए समीकरण लेकर आता है. इस में हम चार सीटों-करगहर, चेनपुर, दिनारा और नोखा के समीकरण जानेंगे. इन विधानसभा सीटों पर महागठबंधन और एनडीए दोनों में ही बराबर की टक्कर है.
पिछले 2 चुनावी नतीजे
करगहर
2015
विजेता उम्मीदवार– बशिष्ट सिंह(JDU) को 57,018 मत मिले वही दूसरी ओर बिरेंद्र कुमार सिंह(RLSP) को 44,111 मत मिले, जीत का मार्जिन 12,907 रहा, लगभग वोट प्रतिशत विजेता का 32-35%, रनर-अप का 25-30% (अनुमान)
2020
विजेता उम्मीदवार–संतोष कुमार मिश्रा (INC) को59,763 मत मिले वही दूसरी ओर बशिष्ट सिंह(JDU)को 55,680 मत मिले, जीत का मार्जिन 4,083 रहा, लगभग वोट प्रतिशत विजेता का 30.76%, रनर-अप का 28.66%
चैनपुर
2015
विजेता उम्मीदवार– र्बि्जकिशोर बींड (BJP) को 58,913 मत मिले वही दूसरी ओर मोहम्मद जमा खान(BSP)को 58,242 मत मिले, जीत का मार्जिन 671 रहा, लगभग वोट प्रतिशत विजेता का 33.34%, रनर-अप का करीब रहा
2020
विजेता उम्मीदवार– मोहम्मद जमा खान(BSP) को 95,245 मत मिले वही दूसरी ओर र्बि्जकिशोर बींड (BJP) को 70,951 मत मिले, जीत का मार्जिन 24,294 रहा, लगभग वोट प्रतिशत विजेता का 46.38%, रनर-अप का 34.55%
दिनारा
2015
विजेता उम्मीदवार– जय कुमार सिंह (JDU) को 64,699 मत मिले वही दूसरी ओर राजेंद्र प्रसाद सिंह (BJP) को 62,008 मत मिले, जीत का मार्जिन 2,691 रहा, लगभग वोट प्रतिशत विजेता का 32-33%, रनर-अप का लगभग उसी में
2020
विजेता उम्मीदवार– विजय कुमार मंडल (RJD) को 59,541 मत मिले वही दूसरी ओर राजेंद्र प्रसाद सिंह (LJP) को 51,313 मत मिले, जीत का मार्जिन 8,228 रहा, लगभग वोट प्रतिशत विजेता का 35.28%, रनर-अप का 30.41%
नोखा
2015
विजेता उम्मीदवार– अनिता देवी (RJD) को 72,780 मत मिले वही दूसरी ओर रामेश्वर चौरसिया (BJP) को 49,782 मत मिले, जीत का मार्जिन 22,998 रहा, लगभग वोट प्रतिशत विजेता का 45-50%, रनर-अप का 30-35%
2020
विजेता उम्मीदवार– अनिता देवी (RJD) को 66,690 मत मिले वही दूसरी ओर नागेंद्र चंद्रवंशी (JDU) को 48,018 मत मिले, जीत का मार्जिन 17,672 रहा, लगभग वोट प्रतिशत विजेता का अनुमान 40-45%, रनर-अप का 30-35%
रोहतास जिले की अधिकाशं सीटों पे राजद/ महागठबंद की पकड़ बेहतर होते जा रही हैं. बहुत से सीट ऐसी है जहां विपक्ष का सीट बाटा हुआ है.
चैनपुर और करगहर जैसी सीटों पर मुकाबला खास कसा हुआ हैं.जीत हार के मार्जिन छोटे बड़े होते जा रहे है.