Solar eclipse 2025: रविवार यानी की 21 सितंबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है, जो कि भारत में नहीं दिखेगा. इस दौरान चंद्रमा सूर्य के केवल एक हिस्से को कवर करेगा. इस बार का सूर्य ग्रहण बहुत ही खास माना जा रहा है क्योंकि यह ग्रहण पितृपक्ष के दौरान लगने जा रहा है और दूसरी ओर इस दिन अमावस्या का सहयोग भी बनने वाला है. और इसके ठीक अगले दिन यानी 22 सितंबर को शारदीय नवरात्रि शुरू हो रहे हैं.
सूर्यग्रहण का समय
टाइम एंड डेट वेबसाइट के अनुसार यह 2025 का अंतिम सूर्य ग्रहण है, या आंशिक सूर्य ग्रहण होगा और भारत को नहीं दिखाई देगा. भारतीय समय अनुसार सूर्य ग्रहण 21 सितंबर की रात लगभग 11:00 बजे शुरू होगा और और इसका समापन 22 सितंबर को सुबह 3:23 पर होगा.
कहां-कहां दिखेगा ये सूर्य ग्रहण
21 सितंबर को लगने जा रहे सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा बल्कि यह ग्रहण पाकिस्तान, नेपाल, श्रीलंका, अफगानिस्तान, संयुक्त अरब अमेरिका (यूएई), पूरा उत्तरी अमेरिका , पूरा दक्षिण अमेरिका आदि में दिखेगा. यह दुनिया के दक्षिणी गोलार्ध, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पेसिफिक आइलैंड, अंटार्कटिका जैसी जगहों पर भी नजर आएगा.
सूतक मान होगा या नहीं
21 सितंबर को लगने जा रहा सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा इस वजह से आम जनों से लेकर बच्चे बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं के लिए भी सूतक नहीं लगेगा. भारत में रहने वाले लोगों के लिए यह एक सामान्य दिन होगा.
यह आंशिक सूर्य ग्रहण लगने वाला है यानी चंद्रमा ग्रहण के दौरान सूर्य के केवल एक ही हिस्से को ढकने वाला है इससे आकाश में अर्धचंद्राकार सूर्य (Crescent–shaped) नजर आएगा जो की एक अद्भुत और अलौकिक दृश्य बनेगा.