Bihar assembly election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में माहौल माने लगा है और कई सीटों पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकते हैं. इन्हीं सीटों में शामिल रामगढ़ विधानसभा सीट जो हमेशा से सघन मुकाबला और करीबी अंतर के लिए जानी जाती है.
पिछले चुनाव (2020) में सीट पर बेहद करीबी लड़ाई देखने को मिली थी. RJD उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने BSP के अंबिका यादव को मात्र एक 189 वोटो के अंतर से हराकर जीत अपने नाम की थी सुधाकर सिंह को कुल 57,894 वोट मिले थे जबकि अंबिका यादव लगभग बराबरी पर थे वहीं BJP की अशोक कुमार सिंह तीसरे स्थान पर थे.
जातीय समीकरण
रामगढ़ विधानसभा सीट पर जातीय समीकरण जीत हार में एम भूमिका निभाती आ रही है इस क्षेत्र में यादव रविदास और मुसलमान जैसी प्रमुख जातियां हैं जिनकी वोट संख्या इतनी बड़ी है कि वह उम्मीदवारों की किस्मत तय कर देती है यही कारण है कि हर बड़ी पार्टी इस सीट पर जातीय संतुलन बैठाने की कोशिश करती आ रही हैं.
पिछले 2 चुनाव के नतीजे
2015
विजेता उम्मीदवार–अशोक कुमार सिंह (BJP) को 57,501 मत मिले, वही दूसरी ओर अंबिका सिंह (RJD) को 49,490 मत मिले, जीत का मार्जिन 8,011 वोट रहा,लगभग वोट प्रतिशत विजेता का 37.20% और रनर-अप का 32.01% रहा।
2020
विजेता उम्मीदवार–सुधाकर सिंह (RJD) को 58,083 मत मिले, वही दूसरी ओर अंबिका सिंह (BSP) को 57,894 मत मिले,जीत का मार्जिन 189 वोट रहा, लगभग वोट प्रतिशत विजेता का 32.40% और रनर-अप का 32.30% रहा
रामगढ़ विधानसभा की कहानी इस बार भी उतनी ही रोमांचक रहने वाली है, जितनी की 2020 में थी. सवाल यह है कि 189 वोटो से हार जीत तय करने वाला रामगढ़ इस बार किसे गले लगाया और किसे नहीं.