Seeds health benefits: हाल ही में aims डॉ. सौरभ सेठी ने बताया कि अलग अलग सीड्स खाने के क्या फायदे हैं और इन्हें रोजाना की डाइट में कैसे शामिल किया जा सकता हैं.
बीज छोटे जरूर होते हैं , लेकिन प्रोटीन से भरपूर और शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं. अक्सर हम इनके फायदे को नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन सही तरीके से इनका सेवन हमारे शरीर और दिमाग दोनों के लिए फायदेमंद हो सकता हैं. हाल ही में , AIIMS के गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी ने अलग अलग सीड्स से होने वाले फायदे बताएं हैं.
बेहतर पाचन के लिए सौंफ
सौंफ में फाइबर , विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं जो पेट को साफ़ रखते हैं और डाइजेशन सिस्टम को बेहतर करते हैं. इसे खाने से पेट में गैस , कब्ज और पेट किसी भी समस्याओं में राहत मिलती हैं.
हॉर्मोन बैलेंस करने के लिए फ्लैक्ससीड
हार्मोन बैलेंस रखने के लिए अलसी के बीज अच्छे होते हैं। इसमें ओमेगा-3, फाइबर और फाइटोएस्ट्रोजन होते हैं, जो शरीर के हार्मोन सही रखने में मदद करते हैं। इसे दही, स्मूदी या सलाद में डालकर आराम से खा सकते हो।
ओमेगा-3 के लिए चिया सीड्स
चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं, जो दिल और दिमाग के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हैं. ये कोशिकाओं को मजबूत रखत… और याददाश्त तेज करने में मदद करते हैं.
एनर्जी के लिए पंपकिन सीड्स
पंपकिन सीड्स (कद्दू के बीज) शरीर को ताकत और एनर्जी देने में मदद करते हैं. रोजाना इन्हें खाने से थकान कम होती है और दिनभर … एनर्जी बनी रहती है.
ब्लड शुगर के लिए मेथी के बीज
मेथी के बीज ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद करते हैं. यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है और इंसुलिन के लेवल को बैलेंस करता है.
हड्डियों के लिए तिल
तिल में कैल्शियम और अन्य मिनरल्स भरपूर होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और जोड़ों की सेहत बनाए रखते हैं.
डॉ. सेठी कहते हैं कि इन सीड्स को आप अपनी डाइट में आसानी से शामिल कर सकते हैं. आप इन्हें सलाद, स्मूदी, दलिया या स्नैक्स में डालकर आसानी से खाया जा सकता है