Indian cricket team: भारतीय क्रिकेट टीम 2027 क्रिकेट वर्ल्ड कप से पहले एक बहुत रोमांचक सफर तय करने वाली है.टीम इंडिया का शेड्यूल 24 वनडे इंटरनेशनल (ODI) मैचों से भरा हुआ है. जिसमें दुनिया की सबसे मजबूत क्रिकेट टीमों के खिलाफ सीरीज शामिल है. यह बिजी शेड्यूल न सिर्फ खिलाड़ियों की परीक्षा लेगी बल्कि, वर्ल्ड कप की तैयारी के लिहाज से भी बेहद अहम होने वाली है.
भारत का ODI शेड्यूल 2025–2027 तक
अक्टूबर–नवंबर 2025 में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज .
नवंबर–दिसंबर 2025 में भारत बनाम साउथ अफ्रीका सीरीज.
जनवरी 2026 भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज.
जून 2026 भारत बनाम अफगानिस्तान सीरीज.
जुलाई 2026 भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज.
सितंबर–अक्टूबर 2026 भारत बनाम वेस्टइंडीज.
अक्टूबर– नवंबर 2026 भारत बनाम न्यूजीलैंड.
दिसंबर 2026 भारत बनाम श्रीलंका.
अक्टूबर–नवंबर 2027 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027.
क्यों अहम है ये 24 वनडे
वर्ल्ड कप 2027 से ठीक पहले खेले जाने वाले वनडे मैच भारत के लिए बहुत अहम माने जा रहे हैं क्योंकि इन्हीं मैचों के दौरान खिलाड़ी अपनी फॉर्म टीम की रणनीति संयोजन और अनुभव को परख सकते हैं.
भारत को वर्ल्ड कप से 2027 से पहले 8 से 9 अलग-अलग देशों के खिलाफ करीब 27 वनडे मैच खेलने हैं. जिसमें से बांग्लादेश के साथ उनकी ODI सीरीज खत्म हो चुकी है, वहीं अब बाकी बचे हैं 24 मैच.
कई सीनियर खिलाड़ी जैसे रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए यह आखिरी बड़ा टूर्नामेंट हो सकता है. इस वजह से वह इन प्री वर्ल्ड कप मैचों को खुद को साबित करने और लंबे करियर को सम्मानजनक और अंत देने के लिए और भी गंभीरता से लेते रहे हैं.
इन वनडे मैचों से भारत को होने वाले बड़े फायदा
इन वन डे माचो में भारतीय टीम को अपने प्लेइंग 11 का परीक्षण करने का मौका मिलेगा.
चयन करता नहीं खिलाड़ियों को अलग-अलग परिस्थितियों में मौका देकर उनका आत्मविश्वास बढ़ा सकते हैं.
सीनियर खिलाड़ी जैसे रोहित शर्मा और विराट कोहली युवा खिलाड़ियों को मॉनिटरिंग कर सकते हैं, जिससे युवा टीम जल्दी तैयार हो सके.
खिलाड़ियों की फॉर्म और फिटनेस मॉनिटर की जा सकती है जिससे लास्ट टूर्नामेंट में सबसे फिट स्क्वाड चुना जा सके.
वर्ल्ड कप 2027 से भारत की उम्मीदें
वर्ल्ड का 2027 में भारत की उम्मीदें बहुत बड़ी है टीम इंडिया के पास युवा अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है जिससे वह किताब की जोरदार दावे दही कर सकते हैं युवा खिलाड़ी जैसे शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल और तिलक वर्मा की नई ऊर्जा और अनुभवी खिलाड़ी जैसे मिडिल ऑर्डर के लिए श्रेयश अय्यर, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या टीम की मजबूती बढ़ाएंगे वहीं गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव जैसे प्लेयर्स भारतीय टीम के लिए मैच जीतने वाले साबित हो सकते हैं.
अब होगा शुरू असली सफर
भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए आने वाले 2 साल बेहद रोमांचक होंगे. ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका,नयूजीलैंड, अफगानिस्तान, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और श्रीलंका. भारत के दूसरे टीमों के खिलाफ मुकाबले यहां तय करेंगे कि वर्ल्ड कप 2027 में भारत ट्रॉफी जीतने के कितने करीब पहुंचा है.