बॉलीवुड का ये स्टाइलिश ‘क्राइम मास्टर’ है पूर्व कमिश्नर का बेटा, जानें कैसे ली फिल्मों में एंट्री

Rahul Dev Birthday :  27 सितंबर को राहुल देव अपना जन्मदिन मनाते हैं. मॉडलिंग से शुरुआत कर सिल्वर स्क्रीन तक अपनी एक्टिंग और स्टाइलिश अंदाज को साबित कर चुके राहुल देव के लाखों फैन्स हैं. साल 1968 में दिल्ली में पैदा हुए राहुल देव के पिता दिल्ली के पूर्व कमिश्नर रह चुके हैं. राहुल देव की पूरी पढ़ाई दिल्ली में हुई है.

परिवार का बैकग्राउंड

इनके असली जीवन में खास कहानी छिपी है . वे किसी आम परिवार से नहीं है , बल्कि इनके पिता पूर्व पुलिस कमिश्नर रह चुके है . उन्होंने बचपन से ही अपने पिता जी से अनुशासन , साहस और समाज सेवा की आदते अपना ली थी . लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने पुलिस की नौकरी करने के बजाये बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने का फैसला लिया था .

फिल्मों में एंट्री

राहुल देव ने अपने कररेर की शुरुआत छोटे रोल्स से की . और अपने स्टाइल और स्क्रीन प्रेजेंस की वजह से उन्होंने जल्दी ही इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली है . लेकिन शुरुआती दौर में उन्हें कई संघर्ष भी हुए , लेकिन मेहनत और लगन ने उन्हें बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बना दिया . और अब यह अभिनेता विभिन फिल्मो में यादगार किरदार निभा रहे है और लोगो के दिलो में अपनी जगह बना रहे है .

स्टाइल और पर्सनैलिटी

राहुल देव का नाम सिर्फ एक्टिंग के लिए ही नहीं , बल्कि उनके स्टाइल के लिए भी जाना जाता है . उनकी ड्रेसिंग सेंस , हाव् भाव और स्किन पर मौजदूगी उन्हें बाकी अभिनेताओं से अलग बनाती है . सोशल मीडिया पर इनके लाखो फॉलोवर्स है , जो हर अपडेट और फोटो का बेशब्री से इंतज़ार करते है .

कई भाषाओं में फिल्में कर चुके हैं राहुल

राहुल देव ने अपनी एक्टिंग के दम पर सिर्फ हिंदी ही नहीं बल्कि कई भाषाओ की फिल्मो में दमदार किरदार निभाए है . राहुल देव ने तमिल , मलायलम , पंजाबी और मराठी , बंगाली फिल्मो में भी काफी काम किया है . उनकी निजी ज़िंदगी की बात करे तो उनकी वाइफ का कैंसर की वजह से निधन हो गया था . इसके बाद राहुल देव ने अकेले ही बेटे की परवरिश की .

मुग्धा गोडसे संग है एक्टर का अफेयर

राहुल देव और मुग्धा गोडसे के अफेयर पर भी बॉलीवुड में कई बार सुर्खियों में बन चुकी है . दोनों की उम्र के बीच करीब 18 साल का अंतर है और इसकी काफी चर्चा की जाती है . हालाँकि दोनों की बॉन्डिंग काफी स्पेशल है और दोनों ही इस रिश्ते को बखूबी स्वीकार भी करते है .

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *