मिथिलांचल में NDA कर सकती है सीटों में फेरबदल, इन विधायकों का टिकट भी संकट में

Election in Bihar: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा अपने परंपरागत गढ़ मिथिलांचल में रणनीतियों को अंतिम रूप देने में जुटी है. पार्टी का दावा है कि इस बार वह 225 सीटों के साथ एकतिहाई बहुमत हासिल कर सकती है. इस दावे के बीच, पार्टी ने पिछले दो दिनों से प्रदेश कार्यालय में जिलों के प्रमुख कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ लगातार रणनीतिक बैठकें की हैं. मिथिलांचल भाजपा का लंबे समय से मजबूत गढ़ रहा है, लेकिन पार्टी के कुछ वर्तमान विधायकों को लेकर जनता में नाराज़गी की खबरें भी सामने आ रही हैं. राजनीतिक जानकारों का कहना है कि ऐसे विधायकों के टिकट कटने की संभावना है. खासकर मधुबनी और दरभंगा जिले में मौजूदा विधायकों की वापसी पर सियासी माहौल लगातार गरमाया हुआ है.

दरभंगा और मधुबनी की 20 विधानसभा सीटें और वर्तमान विधायक

मधुबनी जिले की विधानसभा सीटें

हरलाखी (सुधांशु शेखर, जदयू)
बेनीपट्टी (विनोद नारायण झा, भाजपा)
खजौली (अरुण शंकर प्रसाद, भाजपा)
बाबूबरही (मीना कुमारी, जदयू)
बिस्फी (हरिभूषण ठाकुर, भाजपा)
मधुबनी (समीर कुमार महासेठ, राजद)
राजनगर (डॉ. राम प्रीत पासवान, भाजपा)
झंझारपुर (नीतीश मिश्रा, भाजपा)
फुलपरास (शीला कुमारी, जदयू)
लौकहा (भारत भूषण मंडल, राजद)

दरभंगा जिले की विधानसभा सीटें

केओटी (मुरारी मोहन झा, भाजपा)
बेनीपुर (विनय कुमार चौधरी, जदयू)
दरभंगा ग्रामीण (ललित कुमार यादव, राजद)
अलीनगर (मिश्रीलाल यादव, भाजपा)
बहादुरपुर (मदन साहनी, जदयू)
जाले (जिबेश कुमार, भाजपा)
गौरा बौराम (स्वर्णा सिंह, भाजपा)
दरभंगा (संजय सरावगी, भाजपा)
कुशेश्वरस्थान (अमन भूषण हजारी, जदयू)
हायाघाट (राम चंद्र प्रसाद, भाजपा)

सीटों में फेरबदल का क्या होगा असर

विशेषज्ञों का मानना है कि मिथिलांचल में सीटों के फेरबदल का असर केवल भाजपा तक सीमित नहीं रहेगा. अगर कुछ विधायकों के टिकट काटे गए, तो इसका लाभ विपक्षी दलों को मिल सकता है, जबकि कुछ क्षेत्रों में भाजपा को नुकसान भी झेलना पड़ सकता है. राजनीतिक हलकों में यह चर्चा भी तेज है कि कौन से विधायक अपनी सीट बचा पाएंगे और कौन इस बार उम्मीदवार नहीं होंगे. ऐसे में आगामी दिनों में भाजपा की अंतिम रणनीति और टिकटों की घोषणा ही बिहार की सियासी तस्वीर को स्पष्ट करेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *