हायाघाट से राजद के भावी प्रत्याशी का विवादित ऑडियो वायरल, अपने ही दल और नेताओं के खिलाफ अपशब्द का इस्तेमाल

Hayaghat news : बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी बढ़ने के साथ ही नेताओं के तेवर भी तेज होते दिख रहे हैं। दरभंगा जिले के हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से राजद के भावी प्रत्याशी और प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार गौरव एक बड़े विवाद में फंस गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक ऑडियो में कुमार गौरव अपने ही दल और राजद नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ अभद्र और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते सुने जा रहे हैं।

क्या है मामला

वायरल ऑडियो में कथित तौर पर कुमार गौरव पार्टी नेतृत्व पर नाराजगी जाहिर करते हुए न सिर्फ तेजस्वी यादव को गालियां दे रहे हैं, बल्कि यह भी कहते सुने जा रहे हैं कि अगर उन्हें टिकट नहीं मिला तो वे खुद अपने दल के खिलाफ काम करेंगे और राजद को हराने का प्रयास करेंगे। चुनावी मौसम में सामने आए इस ऑडियो ने राजद की अंदरूनी राजनीति को गरमा दिया है। पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नेताओं के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि ऐसे बयानों और रवैये वाले नेताओं से पार्टी को चुनाव में नुकसान हो सकता है।

मीडिया से बात करने के किया इंकार

इस पूरे मामले पर जब मीडिया ने कुमार गौरव से संपर्क करने की कोशिश की, तो उन्होंने सीधा जवाब देने से बचते हुए बात टाल दी और जल्दबाजी में फोन काट दिया। चुनावी माहौल के बीच यह ऑडियो वायरल होने से हायाघाट की सियासत में हलचल मच गई है। अब देखने वाली बात यह होगी कि पार्टी नेतृत्व इस विवाद पर क्या रुख अपनाता है और अनुशासनहीनता के आरोपों पर क्या कार्रवाई होती है।

NOTE : विवादित वायरल ऑडियो की पुष्टि Realistic Media नहीं करता है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *