शूटिंग स्पॉट बना शाही महल, 60 खंभों वाला बरामदा बना भोजपुरी फिल्मों की शान

Mahesh Vilas Palace: रायबरेली जिले के शिवगढ़ स्थित मेहश विलास पैलेस राजधानी शैली में बना एक खूबसुरत महल है . बिकनोर के लालगढ़ किले की तर्ज पर बने इस महल में शानदार बरामदे और हरे – भरे लॉन है . यह पैलेस फिल्मो , धारावाहिको और भोजपुरी सिनेमा की शूटिंग के लिए प्रसिद्व स्थल है .

महल तो अपने देशभर में खूब देखे होंगे , लेकिन हर महल की अपनी एक खासियत होती है , कोई भारत का सबसे महल कहा जाता है , तो कोई अपने महंगे सुइट की वजह से खास होता है. इसी बीच एक और महल है . जिसे केवल महल नहीं कह सकते , ये बॉलीवुड और भोजपुरी इंडस्ट्री की जान है . क्योकि यहाँ कई फिल्मो की शूटिंग हो चुकी है . अपने देसी इंटीरियर की वजह से यहाँ कई फिल्मो के डायरेक्टर मूवी बनाने आते है .

अब जिस पैलेस की बात कर रहे है वो महेश विलास पैलेस है . महेश विलास पैलेस रायबरेली , उत्तर प्रदेश का एक बेहद खूबसूरत जगहों में से एक है . यहाँ के हरे – भरे लॉन और फव्वारे इसकी खुभसुरति को और बढ़ा देते है . चलिए जानते है इस महल की और खाशियातो के बारे में .

पैलेस के अंदर है ये सुविधाएं

पैलेस के अंदर मनोंरजन के लिए पूल और टेबल टेनिस जैसे इंडोर गेम्स की भी सुविधा है . यही वजह है की यह जगह बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग के लिए भी पंसदीदा बन चुकी है . जब फिल्मों में शाही परिवार या राजमहल का माहौल दिखाना होता है , तो यह पैलेस एकदम वैसा ही नजारा पेश करता है , जो फिल्म इंडस्ट्री को चाहिए होता है . महेश क्लास पैलेस शिवगढ़ में स्थित है , जो रायबरेली से करीब 30 किलोमीटर दूर है . इसे उत्तर प्रदेश के छे बड़े हेजिरत पैलेस में गिना जाता है .

महल के अंदर की खूबसूरती है आलिशान

यह महल बीकानेर के लालगढ़ पैलेस की तर्ज पर बनाया गया था . बंगाल के गोरवंशी राजा के वंशज १९वी सदी में यहाँ आए और आसपास कई महल और मंदिर बनवाये . शिवगढ़ के राजा महेश सिंह ने साल 1942 में इस महल का निर्माण कराया . महल के सामने एक बहुत बड़ा बरामदा है , जिसे 60 विशाल खम्बो ने संभाला हुआ है . जो इसकी खूबसूरती को और बड़ा देता है . महल की फर्श खुभसूरत इटालियन संगमरमर से बनी है। इसकी खासियत यह है महल की बालकनी से पूरे शहर का नजारा साफ दिखाई देता है।

महल का हरा भरा लॉन

​महल की सबसे खास बात इसके खूबसूरत हरे-भरे लॉन हैं, जो इसकी खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं। यहां आने वाले लोग परिवार के साथ बैठकर आराम कर सकते हैं और प्राकृतिक नजारों का आनंद ले सकते हैं। महल के सामने बने लॉन में एक प्यारा सा फव्वारा भी है, जो खासकर चांदनी रात में बेहद सुंदर लगता है.

यहां हुई है बॉलीवुड भोजपुरी शूटिंग

​महेश विलास पैलेस अब फिल्मों और सीरियल्स की शूटिंग के लिए बहुत मशहूर जगह बन गया है। यहां अब तक 24 से ज्यादा फिल्में और टीवी सीरियल शूट हो चुके हैं। यह यूपी का पहला ऐसा पैलेस है, जिसे इतनी बड़ी संख्या में फिल्मों के लिए चुना गया है। यहां पर बुलेट राजा, गांधीगिरी, भोजपुरी फिल्म गदर, अजय देवगन की मशहूर फिल्म रेड और भोजपुरी फिल्म जबरिया जोड़ी कलइयां जैसी कई फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है।

कैसे पहुंचें महेश विलास पैलेस?

महेश विलास पैलेस उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले के पास, टायबरेली में स्थित है। यहां पहुंचने के लिए सबसे अच्छा तरीका लखनऊ रेलवे स्टेशन या चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट आना है। स्टेशन और एयरपोर्ट से पैलेस की दूरी लगभग 25-30 किलोमीटर है। यहां तक पहुंचने के लिए टैक्सी, ऑटो या निजी वाहन आसानी से उपलब्ध हैं। लखनऊ शहर के किसी भी हिस्से से आप कैब या लोकल बस के जरिए भी महेश विलास पैलेस तक आराम से पहुंच सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *