अखिलेश यादव से क्यों नाराज़ हुए तेज प्रताप यादव, सोशल मीडिया पर भी किया अनफॉलो

Bihar election: बिहार विधानसभा चुनाव करीब है, लेकिन बिहार की राजनीतिक गलियारों में तूफान मच गया है. अब राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को सोशल मीडिया पे अनफॉलो कर दिया.

खबर है कि इस रिश्ते मैं दरार का मुख्य कारण अखिलेश के हालिया पटना दौरे के दौरान हुआ जहां कॉल्स और मैसेज का जवाब नहीं मिलना हैं. तेज प्रताप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स(X) पर कई पारिवारिक सदस्यों को अनफॉलो कर दिया है. जो राज्यों की सीमाओं को पार करने वाले यादव राजनीतिक वंश में गहरे तनाव का संकेत दे रहे हैं.

तेज प्रताप ने हाल ही में अपनी नई राजनीतिक पार्टी “जनशक्ति जनता दल” का गठन किया है. जिसका चुनाव चिन्ह ब्लैक बोर्ड है. वह खुद को बिहार चुनाव से पहले एक स्वतंत्र राजनीतिक ताकत के रूप में स्थापित करना चाह रहे हैं.

यह पारिवारिक कलह बिहार चुनाव पर काफी प्रभाव डाल सकती है. यादव वोट बैंक को बांटने का खतरा पैदा कर सकती हैं. जिससे एनडीए को फायदा हो सकता हैं. महागठबंधन की संभावनाओं को कमजोर कर सकता है, क्योंकि आंतरिक संघर्ष अक्सर चुनावी हार में तब्दील हो जाते हैं.तेज प्रताप की अपनी नई पार्टी के साथ स्वतंत्र रूप से काम करने से वोट विभाजन तो तय है.

अब देखना यह होगा कि बिहार चुनाव पर यह सोशल मीडिया का खेल कितना प्रभाव डालता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *