Bihar Government on transfer: बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा से ठीक पहले नीतीश सरकार बड़े पैमाने में प्रशासनिक फेर बदल कर सकती हैं. सूत्रों के अनुसार 6 अक्टूबर से पहले कई वरिष्ठ और मध्यम स्तर के अधिकारियों के तबादले हो सकते है.
इस बड़े प्रशासनिक फेर बदल में आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के साथ-साथ एसडीएम और डीएसपी स्तर के अधिकारियों को भी नई पोस्टिंग मिल सकती है, प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि इन तबादलों के आदेश जल्द जारी किए जा सकते हैं.