पहले दिन ही धमाका! कांतारा संग वरुण-जान्हवी की जोड़ी ने बटोरा दर्शकों का प्यार

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Day 1 Collection: 02 अक्टूबर दशहरा के मौके पर बॉक्स ऑफिस दो बड़ी फिल्में रिलीज हुईं. एक ऋषभ शेट्टी की कांतारा चैप्टर 1 और दूसरी वरुण धवन-जान्हवी कपूर की ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’. कांतारा चैप्टर 1 ने अपने ओपनिंग डे की शुरूआत बंपर कमाई से की है. वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है. आइए इसकी पहले दिन की कमाई के बारे में जानते हैं.

पहले दिन हुई अच्छी शुरूआत

वरुण धवन और जाह्नवी कपूर स्टारर रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने अपने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है. इस फिल्म को शशांक खेतान ने डायरेक्ट किया है. सैकनिल्क वेबसाइट मुताबिक फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर इंडिया में 9.25 करोड़ का कलेक्शन किया है. बता दें कि ये शुरूआती डाटा है इसमें बदलाव हो सकता है. वरुण की इस फिल्म से मेकर्स को काफी उमीदें हैं. पहले की कमाई देखने तो फिल्म ने अच्छी शुरूआत की है. अब देखना होगा कि आगे फिल्म का प्रदर्शन कैसा रहता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ को बनाने में 60 करोड़ रुपये लगे हैं और उम्मीद है कि फिल्म अपने बजट से कहीं ज्यादा कमाई कर सकती हैं.

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी की बात करें तो यह फिल्म सनी (वरुण धवन) और तुलसी (जान्हवी कपूर) के इर्द-गिर्द घूमती है. दोनों ही अपने प्यार से ठुकराए जा चुके होते हैं. अनन्या (सान्या मल्होत्रा) सनी के प्रपोजल को ठुकरा देती है, वहीं तुलसी के प्यार को विक्रम (रोहित सराफ) ठुकरा देता है. ऐसे में सनी और तुलसी अपने पहले प्यार को जलाने के लिए नकली रोमांस करते हैं. इसके बाद फिल्म में कमाल का ट्विस्ट आता है.

इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में वरुण धवन, जान्हवी कपूर, रोहित सराफ, सान्या मल्होत्रा के अलावा मनीष पॉल और अक्षय ओबेरॉय शामिल हैं. फिल्म 2 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. सनी संस्कारी के साथ ही ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 भी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *