Diet for periods : महिलाओं के लिए पीरियड्स के दौरान खानपान को लेकर कई तरह की भ्रांतियां हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय सही डाइट अपनाने से न केवल दर्द और थकान कम होती है, बल्कि शरीर को भी आवश्यक पोषण मिलता है.
क्या खाना चाहिए
डॉक्टर्स के मुताबिक, पीरियड्स के दौरान प्रोटीन और विटामिन से भरपूर भोजन करना चाहिए. यह शरीर को ताकत देता है और असहजता को कम करता है. जैसे हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक और मेथी, प्रोटीन के स्रोत जैसे दालें और अंडा, नट्स और सीड्स जैसे अखरोट, अलसी के बीज और बादाम, ब्रोकली, साबुत अनाज, दूध, दही, सोया मिल्क, संतरा और कीवी भी फायदेमंद हैं
क्या है डॉक्टर्स की राय
विशेषज्ञों का कहना है कि हर्बल चाय का सेवन भी राहत पहुंचाता है. अदरक की चाय पेट की मांसपेशियों को आराम देती है, पुदीना की चाय ब्लोटिंग कम करती है और पाचन सुधारती है, जबकि हल्दी वाली चाय एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण क्रैंप्स और सूजन को कम करती है.
क्या नहीं खाना चाहिए
विशेषज्ञ चेतावनी देते हैं कि पीरियड्स के दौरान तला-भुना और मसालेदार खाना पेट दर्द और सूजन की समस्या बढ़ा सकता है. इसके अलावा, कैफीन युक्त पेय जैसे कॉफी और चाय, सोडा, पैक्ड मिठाइयां, कोल्ड ड्रिंक, शराब और सिगरेट से भी इस दौरान दूरी बनाकर रखनी चाहिए. हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि पीरियड्स के समय संतुलित और पौष्टिक डाइट अपनाने से न केवल तकलीफ कम होती है, बल्कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है.