Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Date : बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज हो गया. चुनाव आयोग ने बताया कि इस बार बिहार में इस बार 2 फेज में विधानसभा चुनाव होंगे. पहले चरण में 6 और दूसरे चरण में 11 नवंबर को वोटिंग होगी जिसके, नतीजे 14 नवंबर को आएंगे. इस बार कुल 40 दिन की चुनाव प्रक्रिया होगी.
7.43 करोड़ वोटर करेंगे अपने मताधिकार का इस्तेमाल
बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर इस बार 7.43 करोड़ वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें से 38 सीटें अनुसूचित जाति (SC) और 2 सीटें अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित हैं। चुनाव आयोग को 22 नवंबर 2025 तक पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न करानी है।
2020 में हुआ था तीन चरणों में मतदान
पिछले विधानसभा चुनावों पर नजर डालें तो 2020 में तीन चरणों में मतदान हुआ था, 20 अक्टूबर से 7 नवंबर के बीच वोटिंग हुई और 10 नवंबर को नतीजे घोषित किए गए थे। वहीं, 2015 के चुनाव पांच चरणों में हुए थे, 12 अक्टूबर से 5 नवंबर तक वोटिंग चली और 8 नवंबर को परिणाम घोषित किए गए थे।